भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की विमेंस टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 15 फरवरी (रविवार) को खेला गया. सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में आयोजित इस मुकाबले में भारतीय टीम ने डीएलएस नियम के तहत 21 रनों से जीत हासिल की. भारत को जीत के लिए 134 रनों का टारगेट मिला था.
टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 5.1 ओवर में 1 विकेट पर 50 रन बनाए थे, लेकिन उसके बाद बारिश के चलते खेल नहीं हो पाया और भारतीय टीम को विजेता घोषित किया गया. टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 19 फरवरी को कैनबरा में खेला जाएगा.
भारत के लिए रनचेज में ओपनर शेफाली वर्मा ने सिर्फ 11 गेंदों पर 21 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के के अलावा एक चौका शामिल रहा. दूसरी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 2चौके की मदद से 17 बॉल पर नाबाद 16 रनों का योगदान दिया. जेमिमा रोड्रिग्स ने सिर्फ 3 गेंदों पर नाबाद 9 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल रहे.
अरुंधति रेड्डी की कातिलाना गेंदबाजी
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 18 ओवरों में 133 रनों पर सिमट गई. जॉर्जिया वेयरहैम ने चार चौके की मदद से 19 बॉल पर सबसे ज्यादा 30 रनों का योगदान दिया. वहीं फीबी लिचफील्ड ने 19 बॉल पर 26 रन बनाए, जिसमें 5 शामिल रहे. एलिसे पेरी (20 रन), जॉर्जिया वॉल (18 रन) और निकोला कैरी (14 रन) भी दोहरे अंकों तक पहुंचने में सफल रहीं.
भारत के लिए तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए. स्पिनर श्री चरणी और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने दो-दो सफलताएं हासिल कीं. ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और फास्ट बॉलर क्रांति गौड़ को एक-एक विकेट हासिल हुआ.
मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, श्री चरणी और रेणुका सिंह ठाकुर.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वॉल, फीबी लिचफील्ड, एलिसे पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ और डार्सी ब्राउन.
भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल
15 फरवरी: पहला टी20, सिडनी, भारत 21 रनों से जीता
19 फरवरी: दूसरा टी20,कैनबरा
21 फरवरी: तीसरा टी20, एडिलेड
24 फरवरी: पहला वनडे, ब्रिस्बेन
27 फरवरी: दूसरा वनडे, होबार्ट
01 मार्च: तीसरा वनडे,होबार्ट
टेस्ट मैच: 6 मार्च से- पर्थ
aajtak.in