...वो खिलाड़ी जो इस IPL में वैभव सूर्यवंशी-ईशान क‍िशन और अभिषेक शर्मा पर भी भारी पड़ रहा

आज कहानी उस ख‍िलाड़ी की, जो आईपीएल 2026 में चुपचाप ऐसा प्रदर्शन कर रहा है, जो एकदम अलग है. उसकी टीम जीत भी रही है, आईपीएल के मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है.

Advertisement
क्लासेन का बल्ला उगल रहा आग, वैभव-ईशान-अभ‍िषेक सब फीके (Photo: ITG) क्लासेन का बल्ला उगल रहा आग, वैभव-ईशान-अभ‍िषेक सब फीके (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • चेन्नई ,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

साउथ अफ्रीका के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज हेनर‍िक क्लासेन ने जब 33 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था, तब क्रिकेट जगत हैरान रह गया था.

उस वक्त क्लासेन दुनिया के सबसे खतरनाक वनडे बल्लेबाजों में गिने जाते थे. उनकी तुलना रोहित शर्मा, व‍िराट कोहली, डेव‍िड वॉर्नर जैसे दिग्गजों से हो रही थी, लेकिन खास बात यह थी कि क्लासेन इन सभी से तेज स्ट्राइक रेट से रन बना रहे थे.

Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बनाने के करीब 11 महीने बाद भी उनकी बल्लेबाजी का जलवा कम नहीं हुआ है. IPL 2026 में क्लासेन का बल्ला जमकर आग उगल रहा है. वो फ‍िलहाल ऑरेंज कैप होल्डर हैं 13 मैचों में वो 555 रन बना चुके हैं. 50 से ज्यादा की औसत और 150 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से  वो रन बना रहे हैं. यही वजह है कि आज भी उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक T20 बल्लेबाजों में गिना जाता है.

सनराइजर्स हैदराबाद ने क्लासेन की काबिलियत को काफी पहले पहचान लिया था. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 31 साल की उम्र में करीब 6.4 लाख अमेरिकी डॉलर में टीम से जोड़ा था. लेकिन अगले दो सालों में क्लासेन ने खुद को टीम का सबसे बड़ा मैच विनर साबित कर दिया. यही कारण रहा कि SRH ने उन्हें अपने सबसे महंगे रिटेंशन के तौर पर लगभग 27.4 लाख डॉलर प्रति वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट पर तीन साल के लिए बरकरार रखा.

Advertisement

दिलचस्प बात यह रही कि 34 साल के होने से ठीक एक महीने पहले क्लासेन ने साउथ अफ्रीका की नेशनल टीम से दूरी बना ली. क्रिकेट में अब यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जहां एलीट खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से हटकर फ्रेंचाइजी लीग और नए प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. क्लासेन भी अब उसी राह पर आगे बढ़ते दिख रहे हैं.

हाल ही में क्लासेन  ने साफ किया कि अब उनका पूरा फोकस ETPL (European T20 Premier League) और रॉटरडैम (Rotterdam) टीम को सफल बनाने पर है. उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का नया अध्याय है और अब उनका मकसद क्रिकेट को नई जगहों तक पहुंचाना है.

क्लासेन ने कहा- मैं अपने जीवन के नए अध्याय को लेकर उत्साहित हूं. हमारा फोकस क्रिकेट को बढ़ाने पर है. रॉटरडैम के साथ मिलकर हम एक प्रोफेशनल सेटअप तैयार करना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि वहां की कम्युनिटी टीम के साथ जुड़े और सही इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए इसे सफल बनाया जाए.

क्लासेन के इस बयान से साफ है कि वह सिर्फ खिलाड़ी बनकर नहीं रहना चाहते, बल्कि क्रिकेट के ग्लोबल विस्तार में भी बड़ी भूमिका निभाना चाहते हैं.

वैभव, अभ‍िषेक से भी शानदार हैं क्लासेन ?
कुल म‍िलाकर साफ  है कि अब आने वाले द‍िनों में हेनर‍िक क्लासेन जिस तरह से खेल रहे हैं, वो आईपीएल और टी20 फ्रेंचाइजी लीग के बड़े ख‍िलाड़ी के तौर पर जाने जाएंगे. वो मौजूदा आईपीएल में चुपचाप प्रदर्शन कर रहे हैं, और ऑरेंज कैप होल्डर बन गए हैं.

Advertisement

क्लासेन जब सोमवार (18 मई) को आए हैं, तो उनके सामने 181 का टारगेट था, 56/2 का स्कोर हो गया था. इसके बाद उन्होंने 26 गेंदों पर 47 रन बनाए. उनके पारी में 6 चौके और 2 छक्के आए. वैभव सूर्यवंशी और अभ‍िषेक शर्मा या ईशान किशन के उतरने पर एक अलग तरह का हल्ला रहता है, लेकिन यह बात तो माननी पड़ेगी कि हेनर‍िक क्लासेन आईपीएल के साइलेंट क‍िलर हैं.  


आईपीएल में टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट

  • हेनरिक क्लासेन: 555 रन
  • साई सुदर्शन: 554 रन
  • शुभमन गिल: 552 रन
  • विराट कोहली: 542 रन
  • केएल राहुल: 533 रन
  • अभिषेक शर्मा: 507 रन
  • ईशान किशन: 490 रन
  • वैभव सूर्यवंशी: 486 रन
  • संजू सैमसन: 477 रन
  • कूपर कोनोली: 473 रन
     
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement