10 मैच का दर्द 41 गेंदों में निकला बाहर! तूफानी पारी खेलने के बाद रो पड़ीं हरमनप्रीत कौर, VIDEO

जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज से पहले हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारतीय विमेंस टीम की कप्तानी छोड़ दी थी. ऐसे में उनकी 91 रनों की इनिंग्स व्यक्तिगत तौर पर अहम रही. लंबे समय से बड़ी इनिंग्स का इंतजार कर रहीं हरमनप्रीत ने इस बार अपने बल्ले से जवाब दिया और फिर भावुक होकर अपने संघर्ष की झलक भी दिखा दी.

Advertisement
हरमनप्रीत कौर के छलके आंसू. (Photo: Screengrab/StarSports) हरमनप्रीत कौर के छलके आंसू. (Photo: Screengrab/StarSports)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • ,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:03 AM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे एवं आखिरी मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया. 20 अक्टूबर (मंगलवार) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में हरमनप्रीत ने महज 41 गेंदों पर नाबाद 91 रन ठोक दिए. पारी खत्म होने के बाद हालांकि, वह अपने आंसू नहीं रोक सकीं. भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच डब्ल्यूवी रमन से बातचीत के दौरान हरमनप्रीत भावुक हो गईं.

Advertisement

हरमनप्रीत कौर की इस पारी में 10 चौके और पांच छक्के शामिल रहे. 37 वर्षीय बल्लेबाज के लिए यह प्रदर्शन खास था क्योंकि पिछले 10 मैचों में वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाई थीं. महिला टी20 एशिया कप और एशियन गेम्स 2026 में भी उनका बल्ला खामोश रहा था, हालांकि भारतीय टीम ने दोनों टूर्नामेंट में खिताब जीता था.

पारी के बाद ब्रॉडकास्टर से बातचीत करते हुए हरमनप्रीत कौर ने बताया कि वह मैदान पर अपने खेल का आनंद लेना चाहती थीं. उन्होंने डब्ल्यूवी रमन को भी इसका श्रेय दिया. हरमनप्रीत के मुताबिक, रमन ने उनसे कहा था कि वह अपनी मर्जी से खेलें और खुद पर भरोसा रखें. इन शब्दों ने उन्हें खुलकर बल्लेबाजी करने का हौसला दिया.

बातचीत के दौरान हरमनप्रीत कौर भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. यह पल उनके लिए कितना खास था, इसका अंदाजा उनकी प्रतिक्रिया से लगाया जा सकता है.

Advertisement

हरमनप्रीत कौर ने अपनी वापसी का श्रेय बल्लेबाजी कोच हिमांशु को भी दिया. उन्होंने बताया कि आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के बाद उन्हें नेट्स पर अभ्यास का समय मिला और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर कड़ी मेहनत की. हरमनप्रीत ने कहा कि उनकी इस पारी के पीछे कोच का बड़ा योगदान रहा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »