GT vs RCB, IPL 2026 Highlights: होल्डर के 2 व‍िकेट, 3 कैच से पलटा मैच, RCB च‍ित... GT की पांचवी जीत में ग‍िल-बटलर चमके

Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru Score: इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में (30 अप्रैल) को गुजरात टाइटन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 व‍िकेट से हराया और अपनी पांचवी जीत दर्ज की. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में हुआ. बेंगलुरु की टीम पहले खेलते हुए महज 155 रनों पर स‍िमट गई. जवाब में गुजरात की टीम ने इस स्कोर को 25 गेंद शेष रहते हुए हास‍िल कर ल‍िया.

Advertisement
आरसीबी पर गुजरात की जीत के सबसे बड़े हीरो जेसन होल्डर साब‍ित हुए (Photo: PTI) आरसीबी पर गुजरात की जीत के सबसे बड़े हीरो जेसन होल्डर साब‍ित हुए (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • अहमदाबाद ,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:08 AM IST

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में गुरुवार (30 अप्रैल) को IPL 2026 का 42वां मुकाबला गुजरात टाइटन्स (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच हुआ. इस मुकाबले को गुजरात की टीम ने 25 गेंद शेष रहते हुए 4 व‍िकेट से जीत लिया. 

मैच में टॉस गुजरात की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का न‍िर्णय लिया. रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 का स्कोर बनाया. जवाब में गुजरात ने 158/6 का स्कोर बनाया और 15.5 ओवर में मैच कंपलीट कर ल‍िया.

Advertisement

गुजरात की जीत के हीरो जेसन होल्डर (2 व‍िकेट ) रहे. होल्डर ने व‍िकेट भले ही 2 लिए लेकिन वो टीम के 5 व‍िकेट में शाम‍िल रहे. दरअसल, उन्होंने बेहद अहम 3 कैच पकड़े. इसी वजह से वो 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे. होल्डर ने 12 रन भी बनाए. इस जीत के साथ गुजरात की टीम पॉइंट टेबल में अब पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. उसने 9 मैचों में 5 जीते हैं. 

GT की पारी में शुभमन-बटलर की शानदार बल्लेबाजी
गुजरात के सामने इस मुकाबले में रनचेज में 156 का स्कोर था, इससे पहले आरसीबी की टीम 155/9 पर ऑलआउट हो गई. गुजरात की ओर से साई सुदर्शन (6) भुवनेश्वर की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद शुभमन ग‍िल (43) और जोस बटलर (39) संभलकर खेले. ये दोनों ही भुवनेश्वर कुमार का श‍िकार बने. इसके बाद आए शाहरुख खान स्कोरबोर्ड में कुछ खास इजाफा नहीं कर सके और 8 रन बनाकर रोमार‍ियो शेफर्ड की गेंद पर फाइनलेग पर जोश हेजलवुड को कैच दे बैठे. शेफर्ड ने फ‍िर इसी ओवर में वॉश‍िंंगटन सुंदर (12) को एलबीडब्लू आउट कर द‍िया. जब गुजरात रनचेज के एकदम करीब थी तो जेसन होल्डर (12) सुयश शर्मा की गेंद पर आउट हो गए.  हालांकि इसके बाद बस जीत औपचार‍िकता भर रह गई थी. 

व‍िकेट पतन: 1-42 (साई सुदर्शन, 2.6 ओवर), 2-57 (शुभमन गिल, 4.6 ओवर), 3-92 (जोस बटलर, 7.3 ओवर), 4-109 (एम शाहरुख खान, 10.1 ओवर), 5-111 (वाशिंगटन सुंदर, 10.3), , 6-141 (जेसन होल्डर, 13.5 ओवर)

RCB की पारी में देवदत्त पड‍िक्कल हाइएस्ट स्कोर 

Advertisement

इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और व‍िराट कोहली अलग ही रंग में नजर आए. उन्होंने कग‍िसो रबाडा के पहले और पारी के दूसरे ओवर में लगातार 5 चौके जड़े, वो आख‍िरी गेंद म‍िस कर गए. हालांकि तीसरे ओवर में मोहम्मद स‍िराज ने जैकब बेथेल को राश‍िद खान के हाथों कैच आउट कर बेंगलुरु को पहला झटका दिया.  इसके बाद रबाडा ने पांच चौके खाने का बदला अगले ओवर में लिया और कोहली को आउट किया. कोहली ने 13 गेंदों पर 28 रन बनाए.

रजत पाटीदार 19 रन पर जेसन होल्डर के हाथों अरशद खान की गेंद पर लपके गए, हालांकि इस कैच पर सवाल भी उठा. वहीं ज‍ितेश शर्मा (1) कुछ खास नहीं कर सके और होल्डर के पहले ओवर की पहली गेंद पर व‍िकेट के पीछे जोस बटलर को कैच दे बैठे. जेसन होल्डर ने इसके बाद राश‍िद खान की गेंद पर ट‍िम डेव‍िड (9) का भी कैच पकड़कर आरसीबी को पांचवां झटका दिया. संकटमोचक क्रुणाल पंड्या से उम्मीद थी कि वो RCB की पारी को संभालेंगे लेकिन वो भी 4 रन बनाकर अरशद खान की गेंद पर होल्डर को कैच थमा बैठे. देवदत्त पड‍िक्कल अच्छे टच में लग रहे थे, लेकिन वो 40 रन पर राश‍िद खान की गेंद पर बोल्ड हो गए. रोमार‍ियो शेफर्ड कुछ खास नहीं कर सके और 17 रन बनाकर होल्डर की गेंद पर साई सुदर्शन को कैच दे बैठे. 

Advertisement

इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए वेंकटेश प्रसाद भी महज 12 रन बनाकर चलते बने. आउट होने वाले आख‍िरी बल्लेबाज जोश हेजलवुड (0) रहे. गुजरात की टीम की ओर से सबसे सफल गेंदबाज अरशद खान रहे, ज‍िन्होंने 3 व‍िकेट झटके. वहीं जेसन होल्डर ने 2 विकेट लिए. वहीं राश‍िद खान को भी 2 व‍िकेट म‍िले.  

व‍िकेट पतन: 1-34 (जैकब बेथेल, 2.4 ओवर), 2-35 (विराट कोहली, 3.2 ओवर), 3-79 (रजत पाटीदार, 7.4 ओवर), 4-80 (जितेश शर्मा, 8.1 ओवर), 5-91 (टिम डेविड, 9.4 ओवर), 6-96 (क्रुणाल पंड्या, 10.3 ओवर), , 7-126 (देवदत्त पडिक्कल, 13.6 ओवर), 8-126 (रोमारियो शेफर्ड, 14.1 ओवर), 9-155 (वेंकटेश अय्यर, 19.1 ओवर), 10-155 (जोश हेजलवुड, 19.2)

RCB vs GT हेड टू हेड
RCB और गुजरात अब  4-4 से बराबरी पर हैं. अहमदाबाद में दोनों के बीच खेले गए इससे पहले मैच में भी RCB ने जीत दर्ज की थी. लेकिन इस बार गुजरात ने पासा पलट द‍िया. खास बात यह है कि दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी 8 मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है.

गुजरात टाइटन्स प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार
गुजरात टाइटन्स इम्पैक्ट सब्स: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, फिलिप सॉल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल

गुजरात टाइटन्स स्क्वॉड: आर साई किशोर, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement