भारत और न्यूजीलैंड के बीच 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की है, लेकिन इस मैच में न्यूजीलैंड के स्टार फील्डर ग्लेन फिलिप्स ने अपनी फील्डिंग से हर किसी का ध्यान खींच लिया है.
अभिषेक शर्मा के जोरदार शॉट पर बाउंड्री बचाने के लिए फिलिप्स ने ऐसा प्रयास किया कि वह हवा में उड़ते नजर आए. अभिषेक शर्मा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, और वेलिंगटन में खेली गई उनकी पारी हमेशा याद रखी जाएगी. अभिषेक ने वेलिंगटन में शानदार 38 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली. इस पारी में अभिषेक ने 11 छक्के और 9 चौके जड़े.
दूसरी पारी के 10वें ओवर में अभिषेक के बल्ले से निकला शॉट बाउंड्री की तरफ तेजी से जा रहा था, ऐसे में ग्लेन फिलिप्स ने गेंद को रोकने के लिए पूरी ताकत लगा दी. उन्होंने हवा में छलांग लगाते हुए बाउंड्री बचाने की कोशिश की. हालांकि, फिलिप्स चौका नहीं रोक पाए पर उनका यह शानदार एफर्ट देखकर फैन्स भी हैरान रह गए.
यह भी पढ़ें: 6 गेंदों में 4 विकेट... मिचेल स्टार्क की आंधी में उड़ा साउथ अफ्रीका, शेन वॉर्न का रिकॉर्ड ध्वस्त
इस शॉट के दौरान टीम इंडिया का स्कोर 10 ओवर में ही 174/1 था. टीम इंडिया ने पूरी तरह मैच अपनी ओर खींच लिया था और जीच के लिए महज 25 रन और चाहिए थे. उसके बाद भी फिलिप्स के इस शानदार एफर्ट ने सभी का दिल जीत लिया.
भले ही न्यूजीलैंड को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने अपनी फील्डिंग से खूब सुर्खियां बटोरीं. उनकी फुर्ती, एथलेटिक क्षमता और मैदान पर मौजूदगी बताती है कि उन्हें दुनिया के बेहतरीन फील्डरों में क्यों गिना जाता है.
यह भी पढ़ें: अभिषेक-वैभव के तूफान का असर! भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए ईडन पार्क हाउसफुल
क्रिकेट में अक्सर बल्लेबाज अपनी बड़ी पारियों के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन ग्लेन फिलिप्स जैसे खिलाड़ी अपने जबरदस्त फील्डिंग एफर्ट से भी मैच को यादगार बना देते हैं.
भारत की जीत के बीच फिलिप्स का यह प्रयास सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. फिलिप्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क