'घर नहीं गया, सीधे RR कैंप पहुंचा...', वैभव की मेहनत पर श्रीकांत का बड़ा खुलासा, गंभीर पर भी साधा निशाना

पूर्व भारतीय चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने मुख्य कोच गौतम गंभीर के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ तीन मैचों की नाकामी के बाद बाहर करना गलत था. श्रीकांत ने बताया कि इंग्लैंड दौरे के बाद वैभव सीधे राजस्थान रॉयल्स के कैंप पहुंचे और शॉर्ट बॉल के खिलाफ जमकर अभ्यास किया. जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाकर वैभव ने दमदार वापसी करते हुए अपनी प्रतिभा साबित कर दी.

Advertisement
वैभव के समर्थन में उतरे पूर्व भारतीय चयनकर्ता श्रीकांत (Photo: BCCI) वैभव के समर्थन में उतरे पूर्व भारतीय चयनकर्ता श्रीकांत (Photo: BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:13 PM IST

पूर्व भारतीय चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को शुरुआती तीन नाकामियों के बाद टीम से बाहर करने को लेकर तीखा हमला बोला है.

श्रीकांत का मानना है कि इस फैसले से युवा बल्लेबाज का आत्मविश्वास प्रभावित हुआ. श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'वैभव एक असाधारण प्रतिभा है.आखिर गौतम गंभीर ने सिर्फ तीन मैचों की नाकामी के बाद उसे क्यों बाहर कर दिया? इससे उसके आत्मविश्वास को ठेस पहुंची.' 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'इसे हमेशा संभालकर रखूंगा...', रोहित शर्मा के गिफ्ट पर जोस बटलर हुए भावुक, PHOTO

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी का आगाज उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. उन्होंने अपने पहले तीन अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में क्रमशः 14, 13 और 15 रन बनाए.

यह भी पढ़ें: सचिन का 'महारिकॉर्ड' खतरे में! जो रूट हर टेस्ट के साथ पहुंच रहे हैं और करीब

इसके बाद उन्हें पांचवें टी20 मुकाबले की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था. हालांकि, वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 जुलाई को पहले टी20 में दमदार वापसी करते हुए सिर्फ 19 गेंदों में 50 रन ठोक दिए.

उनकी इस पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे और भारत ने 127 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. इस अर्धशतक के साथ वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में टी20I फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 29 गेंदों में 100 रन... वैभव सूर्यवंशी ने नेट्स में मचाया तूफान, राजस्थान रॉयल्स का वीडियो वायरल

श्रीकांत ने यह भी खुलासा किया कि इंग्लैंड दौरे के बाद वैभव घर जाने के बजाय सीधे राजस्थान रॉयल्स के कैंप पहुंचे, जहां उन्होंने शॉर्ट बॉल के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी पर मेहनत की. श्रीकांत ने उनकी मेहनत और निडर बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है.

श्रीकांत ने आगे कहा, 'मैं वैभव को उसकी लगन और समर्पण के लिए सलाम करता हूं. इंग्लैंड सीरीज खत्म होने के बाद वह घर नहीं गया, बल्कि सीधे राजस्थान रॉयल्स के कैंप पहुंच गया. वहां उसने खास तौर पर शॉर्ट बॉल के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी पर कड़ी मेहनत की, क्योंकि वह पूरी दुनिया को साबित करना चाहता है कि वह एक बेहद खास खिलाड़ी है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »