टेस्ट क्रिकेट को लेकर सीरियस हुए गौतम गंभीर... अफगानिस्तान सीरीज के लिए मास्टर प्लान तैयार

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच भारतीय टीम के लिए सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि आने वाले लंबे टेस्ट सीजन की तैयारी भी माना जा रहा है. इस मुकाबले को भारतीय टीम बिल्क हल्के में नहीं लेना चाहती है. भारतीय टीम इस मैच में मजबूत टीम उतार सकती है.

Advertisement
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल (Photo: ITG) टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:37 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की समाप्ति के बाद भारतीय टीम का शेड्यूल काफी टाइट रहने वाला है. भारतीय टीम को 6 जून से मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है. इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज भी होगी. इन दोनों ही सीरीज में शुभमन गिल की कैप्टेंसी का भी टेस्ट होगा. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच को लेकर टीम मैनेजमेंट पूरी गंभीरता के साथ तैयारी कर रहा है.

Advertisement

भले ही यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा नहीं है, लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट इस मैच में लगभग अपनी फुल-स्ट्रेंथ बल्लेबाजी लाइनअप उतारने की योजना बना चुका है. रिपोर्ट के मुताबिक चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों के वर्कलोड और फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और फिलहाल बल्लेबाजी यूनिट को लेकर कोई चिंता नहीं है.

भारतीय टीम अपने लगभग सभी बड़े बल्लेबाजों को इस टेस्ट में उतार सकती है. शुभमन गिल के अलावा केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत के इस टेस्ट मैच में खेलने की पूरी संभावना है. सूत्रों ने बताया कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) को आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों के फिटनेस और वर्कलोड का लगातार डेटा मिल रहा है और फिलहाल बैटर्स को लेकर कोई रेड फ्लैग नहीं मिला है.

गंभीर का फोकस अब टेस्ट क्रिकेट पर
हाल के समय में टेस्ट क्रिकेट में मिले निराशाजनक नतीजों के बाद भारतीय टीम अब रेड-बॉल क्रिकेट को लेकर ज्यादा सतर्क नजर आ रही है. भारत भले ही व्हाइट-बॉल क्रिकेट में लगातार सफल रहा हो, लेकिन टेस्ट फॉर्मेट में टीम की स्थिरता सवालों के घेरे में रही है. ऐसे में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर अब टेस्ट टीम को मजबूत करने पर पूरा फोकस कर रहे हैं.

Advertisement

जहां बल्लेबाजी लगभग तय मानी जा रही है, वहीं गेंदबाजी विभाग में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार जसप्रीत बुमराह को इस मुकाबले के लिए रेस्ट दिए जाने के पूरी संभावना है. वहीं मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा पर फैसला बाद में लिया जाएगा. हर्षित राणा और आकाश दीप चोट के कारण सेलेक्शन की रेस से बाहर हैं. टीम मैनेजमेंट आईपीएल और लगातार क्रिकेट के बाद अपने मुख्य गेंदबाजों को ज्यादा थकाना नहीं चाहता.

चयनकर्ता इस टेस्ट को युवा गेंदबाजों को आजमाने के बड़े मौके के रूप में देख रहे हैं. भारत को इस साल श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम टेस्ट सीरीज खेलनी हैं, ऐसे में टीम मैनेजमेंट मजबूत बैकअप तैयार करना चाहता है.

आईपीएल 2026 में भारतीय गेंदबाजों की फॉर्म भी चिंता का कारण बनी हुई है. जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. कुलदीप यादव लय में नहीं दिखे, जबकि अक्षर पटेल बल्ले और गेंद दोनों से संघर्ष करते नजर आए. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच भारतीय टीम के लिए अहम रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement