Ravi Shastri: 'गांगुली ने कभी नहीं जीता वर्ल्ड कप, सचिन भी 6 बार में...', कोहली के समर्थन में ऐसे उतरे शास्त्री

पूर्व कोच शास्त्री ने विराट कोहली के बचाव में एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया के कई अच्छे और सीनियर खिलाड़ियों ने विश्व कप नहीं जीता है. 

Advertisement
Ravi Shastri (Getty) Ravi Shastri (Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 1:44 PM IST
  • शास्त्री ने एक बार फिर किया विराट कोहली का बचाव
  • बोले, 'कई बड़े खिलाड़ियों ने नहीं जीता विश्व कप'

स्टार खिलाड़ी और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के समर्थन में रवि शास्त्री लगातार खड़े नजर आ रहे हैं. कोहली की कप्तानी के दौरान रवि शास्त्री लंबे समय तक टीम इंडिया से बतौर डायरेक्टर और कोच जुड़े रहे.पूर्व कोच शास्त्री ने विराट कोहली के बचाव में एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया के कई अच्छे और सीनियर खिलाड़ियों ने विश्व कप नहीं जीता है.

Advertisement

विराट का लगाचार बचाव कर रहे रवि शास्त्री

दरअसल, पूर्व कोच रवि शास्त्री मीडिया से बात करते हुए टीम इंडिया के कप्तानी विवाद पर अपना बयान दे रहे थे, तभी एक रिपोर्टर ने उनसे विराट कोहली के बतौर कप्तान एक भी ICC ट्रॉफी न जीतने पर सवाल किया. जिसके जवाब में शास्त्री ने कहा, 'टीम इंडिया के बड़े खिलाड़ियों ने भी विश्व कप में जीत हासिल नहीं की है, सौरव गांगुली ने विश्व कप नहीं जीता है, राहुल द्रविड़ ने कभी विश्व कप नहीं जीता, लक्ष्मण, कुंबले, रोहित शर्मा ने भी विश्व कप नहीं जीता है. इसका मतलब यह नहीं है कि यह सब खराब खिलाड़ी हैं. सचिन तेंदुलकर को भी विश्व कप जीतने के लिए 6 विश्व कप खेलने पड़े.' 

पूर्व कोच रवि शास्त्री ने ओमान में खेली जा रही Legends League Cricket में मीडिया से बात करते हुए हुए कहा कि, 'टीम इंडिया के पास अभी तक सिर्फ 2 विश्व विजेता कप्तान हैं. आप हमेशा जीत के लिए ही जाते हो और ऐसा नहीं है कि खिलाड़ी हमेशा विश्व कप जीत से ही जज किए जाएं. एक खिलाड़ी के रूप में आपका क्रिकेट करियर कैसा रहा, कितने लंबे समय तक के लिए आप खेले और आपको अपने बेस्ट खेल से ही जज किया जाएगा.' 

Advertisement

टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तनी में 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल, 2019 विश्व कप में सेमीफाइनल और 2021 टी-20 विश्व कप में ग्रुप राउंड में हार गई थी. इन तीनों टूर्नामेंट में टीम इंडिया की हार का कारण टीम मैनेजमेंट और कप्तान के नाजुक मौकों पर फैसले बने थे. ऐसे में कोच रवि शास्त्री कप्तान के साथ अपना भी बचाव करते हुए नजर आए. टीम इंडिया ने सिर्फ 2011 और 1983 में विश्व कप पर कब्जा किया था, 2007 में टी-20 विश्व कप जीता था और अपना आखिरी ICC टूर्नामेंट 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी के रूप मे जीती थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »