भारत संग ODI सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, एटकिंसन-महमूद की वापसी, दो नए खिलाड़ियों की एंट्री

भारतीय टीम में जहां विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं. वहीं इंग्लैंड ने भी अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं पर भरोसा जताया है. जेम्स कोल्स और जोश टंग पर खास नजर रहेगी क्योंकि दोनों इस सीरीज में अपना पहला वनडे इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं.

Advertisement
वनडे सीरीज के लिए इंग्लिश टीम में युवा सितारों की एंट्री. (Photo: Getty Images) वनडे सीरीज के लिए इंग्लिश टीम में युवा सितारों की एंट्री. (Photo: Getty Images)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • लंदन,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:01 PM IST

भारत के खिलाफ इसी महीने होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया. टीम की कमान एक बार फिर स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक के हाथों में होगी. 16 सदस्यीय स्क्वॉड में दो ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिन्हें अभी तक वनडे क्रिकेट में डेब्यू का मौका नहीं मिला है.

Advertisement

ससेक्स के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स और तेज गेंदबाज जोश टंग को पहली बार वनडे टीम में जगह बनी है. तेज गेंदबाज गस एटकिंसन और साकिब महमूद की वनडे टीम में वापसी हुई है. दोनों खिलाड़ी चोट के कारण वनडे सेटअप से बाहर चल रहे थे. इसके अलावा इंग्लिश टीम में जोस बटलर, जो रूट, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, सैम करन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी जगह मिली है.

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन (बर्मिंघम) में खेला जाएगा. फिर दोनों टीमों के बीच दूसरा ओडीआई 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में निर्धारित है. वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा.

वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट और जोश टंग.

Advertisement

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली* (फिटनेस क्लियरेंस के अधीन), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार.

IND vs ENG (वनडे सीरीज का शेड्यूल)
पहला वनडे- 14 जुलाई: एजबेस्टन, बर्मिंघम, दोपहर 3.30 बजे
दूसरा दूसरा वनडे- 16 जुलाई: सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ, शाम 5.30 बजे
तीसरा वनडे- 19 जुलाई: लॉर्ड्स, लंदन, दोपहर 3.30 बजे

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »