ENG vs PAK: खेल नहीं रहे फिर भी ब्लेजर पहनकर मैदान में पहुंचे बाबर आजम! फैन्स हैरान...कमेंटेटर्स भी हो गए परेशान?

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं. लेकिन हरे रंग की टीम ब्लेजर पहनकर वह मैदान में नजर आए. जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
बाबर आजम की मैदान में एंट्री? (PHOTO: AP) बाबर आजम की मैदान में एंट्री? (PHOTO: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:38 PM IST

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम महज 6 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा चुकी थी. 

पाकिस्तान के लिए बाबर आजम इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं. अपनी दाएं हाथ की उंगली में चोट के कारण वह इस मैच से बाहर हो चुके हैं. लेकिन जब टॉस का समय पास आया तो वह अचानक हरे रंग का टीम ब्लेजर और टेस्ट कैप पहनकर मैदान पर उतर आए.

Advertisement

उन्हें इस तरह तैयार होकर घूमते देख कमेंट्री बॉक्स में मौजूद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन और इयान वार्ड भी हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर बाबर आजम का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिस पर फेन्स भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

आखिर क्यों मैदान पर आए थे बाबर आजम

बाबर आजम को इस तरह देखकर फैन्स और कमेंटेटर्स सोच में पड़ गए कि जब बाबर मैच नहीं खेल रहे हैं तो टॉस के वक्त वो ब्लेज़र में क्या कर रहे हैं? दरअसल, बाबर आजम किसी मैच के लिए नहीं बल्कि सीरीज की ट्रॉफी के साथ फोटो सेशन के लिए मैदान पर आए थे. हालांकि, मैदान में चहलकदमी करते वक्त उनका ध्यान गया तो देखा गया कि उनकी चोटिल उंगली पर भारी पट्टी बंधी हुई थी.

Advertisement

वॉर्म-अप मैच के दौरान लगी थी चोट

बाबर को बेकेनहैम में काउंटी क्लब सेलेक्ट XI के खिलाफ हुए वॉर्म-अप मैच के दौरान दाएं हाथ की बीच वाली उंगली में चोट लग गई थी. इससे पहले इसी हाथ में उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान भी चोट लगी थी. हालांकि उन्होंने सोमवार से प्रैक्टिस शुरू कर दी थी और नेट पर थ्रोडाउन भी खेले, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने कोई जोखिम नहीं लेने का फैसला किया.

सलमान अली आगा ने संभाली टीम की कमान

हेड कोच सरफराज अहमद ने साफ किया कि बाबर को अभी भी थोड़ा दर्द महसूस हो रहा है, इसलिए पहले टेस्ट में उन्हें आराम देना ही बेहतर समझा गया. बाबर के बाहर होने के बाद सलमान अली आगा को इस मैच के लिए पाकिस्तान टीम का कप्तान बनाया गया है. सलमान पहले वनडे और टी-20 में कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में यह पहला मौका है जब वह कप्तानी की टोपी पहने नजर आ रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »