बिग बैश लीग से हटे डिविलियर्स, ज्यादातर बड़े खिलाड़ी रहेंगे बाहर

ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी भी बीबीएल में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि वे न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने में व्यस्त होंगे और फिर वे वनडे सीरीज के लिए भारत की यात्रा करेंगे.

Advertisement
एबी डिविलियर्स (फाइल) एबी डिविलियर्स (फाइल)

aajtak.in

  • मेलबर्न,
  • 12 मई 2019,
  • अपडेटेड 6:28 PM IST

दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने बिग बैश लीग (बीबीएल) के अगले चरण से हटने का फैसला किया. हालांकि उन्होंने शुरू में टूर्नामेंट के अंतिम चरण के दौरान खेलने की प्रतिबद्धता दोहराई थी.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने घरेलू और दूसरी टीम के मैदान पर खेलने के आधार पर इसे 14 लीग मैच की कर दिया है. ऐसी संभावना है कि व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर के अनुसार कई बड़े खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के ज्यादातर हिस्से में उपलब्ध नहीं होंगे.

Advertisement

‘ईएसपीएन क्रिकइंफो’ की रिपोर्ट के अनुसार डिविलियर्स अंतिम चरण में कुछ मैच खेलने के इच्छुक थे, लेकिन बाद में उन्हें महसूस हुआ कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और बीबीएल उनकी भागीदारी को गिरती हुई टीवी रेटिंग को बढ़ाने के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं.ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी भी बीबीएल में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि वे न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने में व्यस्त होंगे और फिर वे वनडे सीरीज के लिए भारत की यात्रा करेंगे.

डिविलियर्स ने आईपीएल के इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए 13 मैचों में 442 रन बनाए. इस बीच सीए के टूर्नामेंट व लीग प्रमुख एंथनी एवेरार्ड की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, 'एक क्लब में अधिकतम दो विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करने की अनुमति होगी, लेकिन अब पूरे सीजन के दौरान छह खिलाड़ियों को अनुबंधित और जरूरत के हिसाब से उन्हें रोटेट किया जा सकता है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »