'ऐसा बच्चा नहीं देखा...', वैभव सूर्यवंशी पर श्रीलंकाई कप्तान फिदा, खोला ड्रेस‍िंग रूम का राज!

राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर दासुन शनाका ने 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. शनाका ने कहा कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम में इतना शांत और प्रोफेशनल युवा खिलाड़ी पहले कभी नहीं देखा. वहीं उन्होंने कप्तान र‍ियान पराग को भविष्य का शानदार लीडर बताया.

Advertisement
‘फेल हो या रन बनाए, बिल्कुल शांत रहता है...’ वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में शनाका ने पढ़े कसीदे  (Photo: PTI) ‘फेल हो या रन बनाए, बिल्कुल शांत रहता है...’ वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में शनाका ने पढ़े कसीदे (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई द‍िल्ली ,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:41 PM IST

राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी श्रीलंकाई ऑलराउंडर दासुन शनाका 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) से खासे प्रभावित नजर आए. आईपीएल 2026 एलिमिनेटर मुकाबले से पहले शनाका ने कहा कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम में वैभव जैसा 'कूल' और संतुलित युवा खिलाड़ी पहले कभी नहीं देखा.

बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस सीजन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनियाभर का ध्यान खींच चुके हैं. पिछले मैच में वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन उससे पहले उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ महज 38 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली थी.

Advertisement

वैभव किस तरह सफलता और असफलता को संभालते हैं, इस सवाल पर शनाका ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी ताकत उनका शांत स्वभाव और प्रोफेशनल रवैया है.

श्रीलंका की टी20 कप्तान शनाका ने कहा- वह बहुत प्रोफेशनल है. बात सिर्फ रन बनाने या फेल होने की नहीं है, बल्कि वह प्रैक्टिस में क्या करता है और ड्रेसिंग रूम में कैसे व्यवहार करता है, यह सबसे खास है. वह बहुत कूल है. मैंने ड्रेसिंग रूम में उसके जैसा बच्चा नहीं देखा. 

उन्होंने आगे कहा; सीनियर खिलाड़ी अक्सर नए खिलाड़ियों पर दबाव डालते हैं, लेकिन यह लड़का बेहद शांत रहता है. मुझे उसका चीजों को संभालने का तरीका बहुत पसंद है. चाहे वह रन बनाए या फेल हो जाए, वह बिल्कुल नेचुरल रहता है. उसमें काफी क्षमता है और आगे बहुत अच्छी चीजें देखने को मिलेंगी. 

Advertisement

रियान पराग की कप्तानी से भी प्रभावित
शनाका ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान र‍ियान पराग की कप्तानी की भी तारीफ की. रियान का फुल-टाइम कप्तान के रूप में यह पहली सीजन है और उनकी कप्तानी में टीम प्लेऑफ तक पहुंची है. हालांकि बल्लेबाजी और कप्तानी को लेकर रियान को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन शनाका का मानना है कि वह भविष्य के बड़े लीडर बन सकते हैं.

उन्होंने कहा- वह बहुत अच्छे कप्तान हैं. वह अपने फैसलों पर टिके रहते हैं और यही सबसे जरूरी चीज है. लोग आलोचना करते हैं, लेकिन मैं उन्हें भविष्य का शानदार लीडर मानता हूं.

शनाका ने यहां तक कहा कि रियान आगे चलकर राजस्थान ही नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी बड़े कप्तान साबित हो सकते हैं. मैंने उनके साथ लीडरशिप को लेकर काफी बातें की हैं. मैं खुद भी अलग-अलग लोगों से सीखना पसंद करता हूं. मैं उनसे भी सीख रहा हूं और अपने अनुभव भी साझा कर रहा हूं. 

रियान और जडेजा की फिटनेस पर अपडेट
शनाका ने टीम की फिटनेस को लेकर भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कप्तान रियान पराग और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को हल्की चोटें हैं, लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले तक दोनों के फिट होने की उम्मीद है.

Advertisement

उन्होंने कहा- उन्हें थोड़ी निगल्स हैं, लेकिन उम्मीद है कि वे मैच तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे. एलिमिनेटर मुकाबले के दबाव पर बात करते हुए शनाका ने कहा कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है.

उन्होंने कहा; फाइनल तक पहुंचने के लिए अब सिर्फ दो मैच और जीतने हैं. मुंबई के खिलाफ जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में आत्मविश्वास काफी बढ़ा है. उम्मीद है कि हम दोनों मैच जीतकर फाइनल में पहुंचेंगे. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement