इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की अब प्लेऑफ की रेस बेहद दिलचस्प हो चुकी है. टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में लगी हुई हैं. इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के विदेशी गेंदबाज जेमी ओवरटन चोट के चलते अपने देश लौट गए हैं.
जेमी ओवरटन ने इस आईपीएल 10 मैचों में 8.89 की इकोनॉमी से 14 विकेट निकाले हैं. चेन्नई शुरू से ही चोट की समस्या से जूझ रही है. आयुष म्हात्रे और खालील अहमद पहले ही चोट के कारण टीम से बाहर हो चुके हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी. चेन्नई ने लिखा, 'जेमी ओवरटन दाहिनी जांघ की चोट से जूझ रहे हैं और आगे की जांच व इलाज के लिए यूके लौटेंगे'.
अब देखने वाली बात होगी कि जेमी ओवरटन की कमी को चेन्नई कैसे पूरा करेगा. चेन्नई के अंशुल कंबोज इस आईपीएल सीजन अपनी गेंदबाजी से 11 मैचों मे 9.20 की इकोनॉमी से 19 विकेट ले चुके हैं. बल्लेबाजी में संजू सैमसन 11 मैचों में 169.29 की स्ट्राइक रेट से 430 रन बना चुके हैं.
कैसा है CSK का प्लेऑफ का समीकरण ?
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की लगातार तीसरी जीत ने उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को बेहद मजबूत कर दिया है. चेन्नई के लिए उसके बचे हुए 3 मैच बेहद अहम है.चेन्नई 11 मैच खेल चुकी है और अंक तालिका में 12 पॉइंट्स के साथ 5 वें पायदान पर है. चेन्नई का मौजूदा नेट रनरेट +0.185 है. अगर चेन्नई अपने बचे हुए 3 मैच जीत जाता है, तो चेन्नई के 18 पॉइंट्स हो जाएंगे.
Report- Vijay Singh
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क