क्रिस गेल ने सिर्फ 12 गेंदों में बनाया अर्धशतक, युवराज का रिकॉर्ड बराबर किया

गेल ने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में सिर्फ 12 गेंदों पर अर्धशतक बनाया. हाल में एक महिला टीवी एंकर पर की भद्दी टिप्पणी के कारण चर्चा में रहे गेल ने मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से खेलते हुए एडिलेड स्ट्राइक के खिलाफ यह कारनामा किया.

Advertisement
क्रिस गेल (फोटो साभार: bigbash.com.au) क्रिस गेल (फोटो साभार: bigbash.com.au)

रोहित गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 18 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 4:33 PM IST

क्रिस गेल के बल्ले ने एक बार फिर आग उगली और वेस्टइंडीज के इस क्रिकेटर ने ट्वंटी 20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का युवराज सिंह का वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर कर दिया.

इस तरह पूरा किया अर्धशतक
ने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में सिर्फ 12 गेंदों पर अर्धशतक बनाया. हाल में एक महिला के कारण चर्चा में रहे गेल ने मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से खेलते हुए एडिलेड स्ट्राइक के खिलाफ यह कारनामा किया. इस कैरेबियाई बल्लेबाज ने पारी के पहले ओवर की आखिरी चार गेंदों पर छक्के जड़कर शुरूआत की और फिर ट्रेविस हेड के पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद को छह रन के लिये भेजकर 12 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया.

Advertisement

युवराज ने 2007 में बनाया था रिकॉर्ड
गेल ने केवल 17 गेंद पर 56 रन बनाए, जिसमें दो चौके और सात छक्के शामिल हैं. युवराज ने पहली टी20 विश्व चैंपियनशिप में 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में 12 गेंदों पर पचासा जड़ा था. तब उन्होंने स्टुअर्ट ब्राड के एक ओवर में छह छक्के जड़कर क्रिकेट के इस फॉर्मेट में नया कीर्तिमान भी स्थापित किया था. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड अब भी युवराज के नाम पर है. टी20 क्रिकेट में यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से युवराज और गेल के नाम पर दर्ज हो गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »