उम्र भूल जाओ, रोहित-कोहली के लिए पूरी तरह खुला है वर्ल्ड कप का रास्ता! BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास का बड़ा बयान

रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रिकेट वर्ल्ड 2023 में फाइनल में खेलने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे, जहां भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी. अब उनकी नजरें अगले विश्व कप पर हैं. हालांकि अंतिम फैसला चयनकर्ता उनके प्रदर्शन, फिटनेस और टीम की जरूरतों को ध्यान में रखकर करेंगे.

Advertisement
रोहित-कोहली को लेकर मिथुन मन्हास ने साफ की तस्वीर. (Photo: PTI) रोहित-कोहली को लेकर मिथुन मन्हास ने साफ की तस्वीर. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:19 PM IST

विराट कोहली और रोहित शर्मा के क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर जारी चर्चा के बीच भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने अहम बात कही है. उन्होंने साफ किया कि टीम में चयन के लिए खिलाड़ियों की उम्र नहीं, बल्कि उनकी फिटनेस और प्रदर्शन मायने रखेंगे. इससे दोनों दिग्गजों के अगले वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीदें और बढ़ गई हैं.

Advertisement

स्पोर्टस्टार को दिए इंटरव्यू में मिथुन मन्हास ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी फिट है, लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और देश को मैच जिता रहा है, तो उसे उम्र के आधार पर चयन से बाहर नहीं किया जाना चाहिए.

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 अक्टूबर और नवंबर के दौरान साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होगा. उस समय रोहित शर्मा 40 साल के हो चुके होंगे, जबकि विराट कोहली 38 वर्ष के होंगे. दोनों खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वनडे में उनका खेलना जारी है.
यह भी पढ़ें: वरुण IN, वैभव समेत 5 खिलाड़ी OUT... न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की अग्नि परीक्षा, पहले T20 में ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

रोहित शर्मा की खराब फॉर्म के दौरान उनके वनडे करियर को लेकर सवाल उठे थे. हालांकि, लॉर्ड्स में उनके शतक ने आलोचनाओं को कुछ हद तक शांत किया. दूसरी ओर, विराट कोहली वनडे क्रिकेट में लगातार रन बनाते रहे हैं. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के दौरान भी दोनों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी.

Advertisement

मन्हास ने कप्तान शुभमन को लेकर क्या कहा?
बीसीसीआई अध्यक्ष ने कप्तान शुभमन गिल को लेकर भी अपनी राय रखी. उनका मानना है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पंड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी गिल के लिए मददगार होगी. शुभमन गुजरात टाइटन्स (GT) की कप्तानी कर चुके हैं और भारतीय टीम का नेतृत्व करने का अनुभव भी रखते हैं.
यह भी पढ़ें: टेम्बा बावुमा की ऐतिहासिक पारी का सचिन तेंदुलकर कनेक्शन क्या है?

मिथुन मन्हास ने कहा कि भारतीय टीम में जिम्मेदारियों का बंटवारा जरूरी है. फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी विभाग का नेतृत्व कर सकते हैं, जबकि अन्य खिलाड़ी भी बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. उनके मुताबिक, सीनियर खिलाड़ियों का अनुभव शुभमन गिल को बड़े टूर्नामेंट में फैसले लेने में मदद करेगा.

भारतीय टीम 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड दौरे पर पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी. इस दौरान वनडे सीरीज 4 से 15 नवंबर तक निर्धारित है. 2027 वर्ल्ड कप से पहले यह दौरा टीम कॉम्बिनेशन और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखने का अहम अवसर देगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »