'अपने ससुर के बारे में ऐसा ना बोलें', बास‍ित अली ने लगाई पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान की क्लास, बोले-बच्चा टीम के ख‍िलाफ...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बास‍ित अली भड़क उठे हैं.

Advertisement
पाकिस्तान क्रिकेट में जारी बयानबाजी के बीच पूर्व बल्लेबाज Basit Ali ने ऑलराउंडर Shadab Khan को कड़ी नसीहत दी है. (Photo: AP) पाकिस्तान क्रिकेट में जारी बयानबाजी के बीच पूर्व बल्लेबाज Basit Ali ने ऑलराउंडर Shadab Khan को कड़ी नसीहत दी है. (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:59 PM IST

Basit Ali on Shadab Khan: शादाब (खान) ने जो बात कही है, मुझे लगता है, उनको अपने ससुर (सकलैन मुश्ताक) को ऐसा नहीं बोलना चाहिए. सकलैन जैसा गेंदबाज था, वो अपनी जेब में शादाब जैसे 10 को रखे. 1990 या 2000 के दशक के जो ख‍िलाड़ी थे वो स‍िफार‍िश से प्रमोट नहीं होते थे, बगैर परफॉर्मेंस से टीम में नहीं आते थे, नामीब‍िया आई तो 4 नंबर पर खेलने आ गए, 5 नंबर पर आ गए, जब भारत के ख‍िलाफ मैच था तो एक ओवर में 17 रन देते हैं और फ‍िर पूरे मैच में फील्ड‍िंग नहीं होती है'.

Advertisement

ये अल्फाज पाकिस्तान के द‍िग्गज ख‍िलाड़ी बास‍ित अली के शादाब खान को लेकर हैं. ध्यान रहे 23 जनवरी 2023 को  शादाब खान ने सकलैन मुश्ताक की बेटी से न‍िकाह किया था. 

अब वापस आते हैं बास‍ित अली पर... बास‍ित शादाब खान के उस बयान से भड़के हुए थे, जहां वो पाकिस्तान के पूर्व द‍िग्गज ख‍िलाड़‍ियों की नामीब‍िया संग मैच के बाद आलोचना कर रहे थे.

बास‍ित अली ने पाकिस्तानी टीवी चैनल ARY के एक शो में शादाब खान को लेकर कहा- मुझे लगता है कि जो जर्नल‍िस्ट हैं, उनको शादाब खान से पूछना चाहिए कि आपकी परफॉर्मेंस क्या है, जब बच्चा टीम (नामीब‍िया की ओर इशारा) आती है तो आप ऊपर खेलने आ जाते हैं, आप बैट‍िंग ऑलराउंडर हैं या बॉल‍िंग ऑलराउंडर. क्योंकि जब बच्चा टीम आती है तो ऊपर खेलने आ जाते हैं, क्योंकि आप माइक हेसन (कोच) के लाडले हैं. 

Advertisement

बास‍ित अली ने कहा- यहां अगर वकार (यूनुस), सकलैन (मुश्ताक) या इंजमाम (उल-हक) होते तो में देखता कि इसे कैसे ऊपर भेजा जाता. इस शो  को पा‍किस्तान के पूर्व ख‍िलाड़ी शोएब मल‍िक होस्ट कर रहे थे. वहीं स्टूड‍ियो में कामरान अकमल भी मौजूद थे. 
यह भी पढ़ें: 'जो टीम इंड‍िया को वर्ल्ड कप में हरा नहीं सके...', शादाब खान ने PAK धुरंधरों शाह‍िद आफरीदी-मोहम्मद युसूफ की बोलती की बंद

बास‍ित अली का शादाब खान पर फूटा गुस्सा
इस दौरान इस वीडियो में बास‍ित अली ने दावा किया- मैं एक बार ए टीम लेकर इंग्लैंड गया था, ये भाई साहब (शादाब) मोबाइल पर लगे रहते थे, मैंने इनसे दोनों मोबाइल छीन लिए. आप मोबाइल यूज नहीं करोगे. 

क्या है पूरा मामला जिस पर बास‍ित अली शादाब पर गुस्साए 
भारत से 61 रन की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बयानबाजी का दौर तेज हो गया था. पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आम‍िर ने मौजूदा टीम की तुलना 1990 के दशक की टीम से करते हुए कहा कि उस दौर में पाकिस्तान का अलग ही रुतबा था और भारत उस टीम से डरता था, जबकि अब वैसी स्थिति नहीं रही.

आमिर ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर कहा कि पहले मुकाबले का माहौल अलग होता था, लेकिन अब भारतीय टीम पाकिस्तान को उतनी गंभीरता से नहीं लेती. भारत से मिली हार के बाद पूर्व कप्तान शाह‍िद ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि खराब प्रदर्शन के कारण सीनियर खिलाड़ियों को बाहर करने पर भी विचार होना चाहिए. उन्होंने साफ तौर पर शाहीन, बाबर और शादाब जैसे नामों को ड्रॉप करने की बात कही.

Advertisement

इसी पर शादाब ने  नामीबिया के खिलाफ ऑलराउंड प्रदर्शन से जवाब दिया. उन्होंने 36 रन बनाए और तीन विकेट लेकर टीम को बड़ी जीत दिलाई, जिससे पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंच गया. मैच के बाद शादाब ने कहा कि पूर्व खिलाड़ी अपनी राय रख सकते हैं, लेकिन विश्व कप में भारत पर जीत 2021 में इसी टीम ने दिलाई थी. उनका कहना था कि टीम का असली लक्ष्य एक मैच नहीं, बल्कि खिताब जीतना है. बाद में इस बहस में एक और आवाज जुड़ गई जब पूर्व क्रिकेटर बास‍ित अली ने शादाब के बयान की आलोचना की.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement