IPL से बाहर, PSL में भी लटके! पाकिस्तान जाने से पहले बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर लगा सरकारी ब्रेक

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

Advertisement
सरहदी टेंशन का असर! PSL खेलने पर बांग्लादेशी खिलाड़ियों को सरकार की मंजूरी जरूरी (Photo: AFP) सरहदी टेंशन का असर! PSL खेलने पर बांग्लादेशी खिलाड़ियों को सरकार की मंजूरी जरूरी (Photo: AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST

अफगानिस्तान-पाकिस्तान तनाव का असर अब क्रिकेट पर भी साफ दिखने लगा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में अपने खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार से अनुमति ली जाएगी. पाकिस्तान सुपर लीग टूर्नामेंट 26 मार्च से 3 मई तक खेला जाना है.

Advertisement

BCB के क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन नजमुल आबेदीन (Nazmul Abedin) ने गुरुवार (19 मार्च) को कहा कि सामान्य परिस्थितियों में खिलाड़ियों को NOC देकर भेज दिया जाता है, लेकिन इस बार हालात अलग हैं. उन्होंने कहा कि सुरक्षा जोखिम को देखते हुए सरकार से पूछा जाएगा कि खिलाड़ियों का पाकिस्तान जाना सुरक्षित है या नहीं, और उसी आधार पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.

दरअसल, PSL के लिए बांग्लादेश के छह खिलाड़ियों को पहले ही NOC मिल चुका है. इनमें मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन (लाहौर कलंदर्स), शोरीफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तंजीद हसन तमीम और रिशाद हुसैन (पेशावर जाल्मी) शामिल हैं.

हालांकि, अब BCB ने साफ कर दिया है कि यह NOC पूरी तरह अंतिम नहीं है और खिलाड़ियों की पाकिस्तान यात्रा सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगी. बोर्ड का मानना है कि मौजूदा सुरक्षा हालात को समझना उसके लिए संभव नहीं है और इस पर अंतिम निर्णय सरकार ही ले सकती है.

यह भी पढ़ें: PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, व‍िदेशी ख‍िलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी

Advertisement

अगर खिलाड़ियों को मंजूरी मिलती भी है, तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू व्हाइट-बॉल सीरीज के प्रिपरेशन कैम्प से बाहर रहना पड़ सकता है. न्यूजीलैंड टीम 13 अप्रैल को बांग्लादेश पहुंचेगी, जहां तीन वनडे (17, 20, 23 अप्रैल) और तीन टी20 (27, 29 अप्रैल और 2 मई) खेले जाएंगे.

BCB ने खिलाड़ियों को आंशिक NOC जारी किए हैं ताकि वे वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रह सकें. बांग्लादेश फिलहाल ICC ODI रैंकिंग में नौवें स्थान पर है और अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: IPL से निकाले जाने के बाद मुस्ताफ‍िजुर रहमान को बांग्लादेश में भड़काया? KKR के लिए हुई 'फील्ड‍िंग' सेट! फ‍िर क्या हुआ...

मुस्ताफिजुर रहमान को 26 मार्च से 12 अप्रैल और फिर 24 अप्रैल से 3 मई तक NOC दिया गया है. वह वनडे सीरीज में खेलेंगे, लेकिन टी20 मैच मिस करेंगे. वहीं तंजीद, शोरीफुल, नाहिद राणा और रिशाद हुसैन को 12 अप्रैल तक की अनुमति मिली है, जिससे वे दोनों फॉर्मेट के लिए उपलब्ध रहेंगे. परवेज हुसैन को 21 अप्रैल तक की मंजूरी दी गई है और वह सिर्फ टी20 सेटअप का हिस्सा रहेंगे.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement