IPL 2026: प्लेऑफ की होप वाली मुंबई के लिए बैड न्यूज, हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर आई ये अपडेट

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या रायपुर में RCB के खिलाफ अहम मैच के लिए टीम के साथ नहीं गए हैं, जिससे उनकी फिटनेस और उपलब्धता पर सवाल उठ रहे हैं. वह पहले भी बैक स्पाज़म के कारण मैच मिस कर चुके हैं. उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी करते हुए टीम को जीत दिलाई.

Advertisement
इंजरी के चलते आईपीएल का पिछला मैच नहीं खेले थे हार्दिक पंड्या (Photo: ITG) इंजरी के चलते आईपीएल का पिछला मैच नहीं खेले थे हार्दिक पंड्या (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:58 PM IST

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंजरी के चलते पिछला मैच नहीं खेला था. लेकिन इसी बीच एक नई खबर सामने आई है की हार्दिक पंड्या टीम के साथ अगला मैच खेलने के लिए रवाना नहीं हुए हैं. मुंबई का मैच आरसीबी के साथ रायपुर में होना है. आजतक को मिली जानकारी के अनुसार, इस अहम मैच के लिए हार्दिक की गैरमौजूदगी नए सवाल खड़ी कर रही है.

Advertisement

मुंबई इंडियंस की टीम शुक्रवार को रायपुर के लिए रवाना हुई, लेकिन पंड्या टीम के साथ मौजूद नहीं थे. फिलहाल पंड्या के मैच के करीब टीम से जुड़ने का भी कोई संकेत नहीं है, जिससे RCB के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई के सामने अपने कप्तान की उपलब्धता को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है.

पंड्या मुंबई इंडियंस के पिछले मैच में भी नहीं खेले थे, जहां सूर्यकुमार यादव ने स्टैंड-इन कप्तान के रूप में टीम की अगुवाई की लखनऊ के खिलाफ जीत भी हासिल की. टॉस के समय सूर्यकुमार ने कहा था, “वह ठीक नहीं हैं, इसलिए मैं उनकी जगह खेल रहा हूं.”

यह भी पढ़ें: रोहित लौट आए… धोनी कब? IPL 2026 में ‘थाला’ की एंट्री अब भी पहेली

बाद में मुंबई इंडियंस ने पुष्टि की कि पंड्या पीठ में खिंचाव (back spasm) के कारण उपलब्ध नहीं थे. यह इस सीजन में दूसरा मौका था जब पांड्या मैच से बाहर रहे, इससे पहले वह Delhi Capitals के खिलाफ भी नहीं खेले थे. हालांकि बैक स्पाज़म को हमेशा गंभीर चोट नहीं माना जाता, लेकिन इसे संभालना मुश्किल हो सकता है, खासकर एक ऑलराउंडर के लिए जिसे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देना होता है. टूर्नामेंट के निर्णायक चरण में पहुंचने के साथ, मुंबई इस मामले में सावधानी बरतना चाहेगी ताकि चोट और न बढ़े.

Advertisement

MI की प्लेऑफ उम्मीदें

पंड्या की गैरमौजूदगी मुंबई इंडियंस के लिए ऐसे समय में आई है जब टीम अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बनाए हुए है. लखनऊ के खिलाफ जीत ने मुंबई को दौड़ में बनाए रखा है, लेकिन अब उनके पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं बची है. अगर मुंबई इंडियंस अपने बाकी सभी मैच जीत लेती है, तो वह लीग चरण में 14 अंकों तक पहुंच सकती है, जो उन्हें टॉप-4 में जगह दिलाने की दौड़ में बनाए रख सकता है.

यह भी पढ़ें: विराट का बैट हो या रोहित के जूते! कौन होते हैं स्पोर्ट्स इंजीनियर? कैसे बनते हैं, होती है अच्छी कमाई 

हालांकि, केवल इतना काफी नहीं होगा. मुंबई को अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा और संभवतः नेट रन रेट के आधार पर भी उन्हें फायदा उठाना होगा. कई टीमें अभी भी प्रतिस्पर्धा में हैं, इसलिए मुंबई को न सिर्फ जीतना होगा बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी ताकि उनकी स्थिति मजबूत हो सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement