पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने T20 क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के मुकाबले में पेशावर जाल्मी की ओर से खेलते हुए बाबर ने 12000 रन पूरे कर लिए और सबसे तेज इस मुकाम तक पहुंचने वाले बल्लेबाज बन गए.
कराची में खेले गए इस मुकाबले में बाबर ने अपने 351वें मैच की 338वीं पारी में यह रिकॉर्ड बनाया. इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 343 पारियों में 12000 रन पूरे किए थे. वहीं भारत के विराट कोहली इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 360 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी.
बाबर को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ 13 रन की जरूरत थी, जिसे उन्होंने चौथे ओवर में ही पूरा कर लिया. इसके साथ ही वह T20 क्रिकेट में 12000 रन बनाने वाले पाकिस्तान के दूसरे बल्लेबाज बन गए. इस फॉर्मेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन अभी भी शोएब मलिक के नाम दर्ज हैं.
इस मैच में बाबर आजम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों पर नाबाद 103 रन बनाए. उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के लगाए और कुसल मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 191 रन की बड़ी साझेदारी की, जिसकी बदौलत पेशावर जाल्मी ने 20 ओवर में 221/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया.
221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कराची किंग्स की टीम सिर्फ 151 रन पर ढेर हो गई. इस तरह पेशावर जाल्मी को 2021 के बाद पहली बार PSL फाइनल में पहुंचा दिया. इस क्वालिफायर मैच में जाल्मी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रन से हराया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए जाल्मी ने 20 ओवर में 221/7 का स्कोर बनाया, जिसमें बाबर ने 59 गेंदों पर 103 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी में 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. मोहम्मद हारिस ने 16 गेंदों पर 35 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई.
बाबर और मेंडिस के बीच दूसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. अंत में आरोन हार्डी ने 10 गेंदों पर 20 रन बनाकर स्कोर 220 के पार पहुंचाया.
इस्लामाबाद की ओर से शादाब खान ने 3 विकेट लेकर वापसी की कोशिश की, लेकिन टीम बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी. जवाब में इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम 18.4 ओवर में 151 रन पर सिमट गई. समीर मिन्हास ने 44 रन बनाए, जबकि डेवोन कॉन्वे ने 20 रन का योगदान दिया.
जाल्मी की ओर से हार्डी ने 3/24 और सुफियान मुकीम ने 2/25 विकेट लेकर टीम की जीत पक्की की. इस जीत के साथ पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क