पेशावर जल्मी (Peshawar Zalmi) पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की एक प्रोफेशनल टी20 क्रिकेट टीम है. यह टीम खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर से जुड़ी है. साल 2015 में PCB द्वारा PSL शुरू किए जाने के बाद बनाई गई थी. टीम का होम ग्राउंड इमरान खान क्रिकेट स्टेडियम हैं. इस फ्रेंचाइजी के मालिक जावेद अफरीदी हैं, जो Haier Pakistan के CEO भी हैं.
पेशावर जल्मी ने साल 2017 में अपना पहला PSL खिताब जीता था. फाइनल में उन्होंने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को हराया था. इसके बाद से टीम लगातार लीग की मजबूत टीमों में गिनी जाती है. यह टीम लगभग हर सीजन में प्लेऑफ तक पहुंचती रही है और 2017, 2018 और 2021 में फाइनल तक भी पहुंची है.
इस समय टीम के कप्तान बाबर आजम हैं, जिन्होंने 2023 सीजन से कप्तानी संभाली. टीम के हेड कोच डैरेन सैमी हैं, जो वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान रह चुके हैं.
3 दिसंबर 2015 को Pakistan Cricket Board ने PSL के पहले सीजन के लिए पांच टीमों के मालिकों का ऐलान किया था. पेशावर फ्रेंचाइजी को जावेद अफरीदी ने 10 साल के लिए 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा था.
नवंबर 2025 में, पुराने कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने के बाद, टीम ने अगले 10 साल (2026-2035) के लिए अपने अधिकार फिर से रिन्यू कर लिए. यह नया समझौता Ernst & Young के मूल्यांकन पर आधारित था.
नए मॉडल में डॉलर की जगह पाकिस्तानी रुपये में फीस तय की गई. इसके तहत पेशावर ज़ल्मी की सालाना फ्रेंचाइजी फीस लगभग 490 मिलियन रुपये रखी गई है.
पेशावर जाल्मी के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए हैदराबाद किंग्समेन को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया. एरॉन हार्डी ने पेशावर जाल्मी की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए कुल 4 विकेट झटके. पेशावर जाल्मी ने 9 साल बाद खिताबी जीत हासिल की है.
PSL 2026 के दूसरे एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 2 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई. उस्मान खान की 61 रन की पारी मैच का टर्निंग पॉइंट रही. मैच के बाद एक पाकिस्तानी पेसर ने टीम की जीत को राहुल द्रविड़ के धैर्य से जोड़ते हुए बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
पाकिस्तान के बाबर आजम ने 338 पारियों में 12000 T20 रन पूरे कर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. उन्होंने कराची में हुए मैच में शतक जड़कर पेशावर जाल्मी को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के फाइनल में पहुंचाया. इस तरह टीम ने 70 रन से जीत दर्ज की, जबकि इस्लामाबाद 151 पर सिमट गई. पेशावर की टीम 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची है.