इस्लामाबाद यूनाइटेड (Islamabad United) पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की एक प्रोफेशनल टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम है. यह टीम पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) का प्रतिनिधित्व करती है. टीम की शुरुआत साल 2015 में हुई थी और इसने 2016 में PSL के पहले सीजन में हिस्सा लिया.
इस टीम की मालिक कंपनी Leonine Global Investments है, जो अपनी स्पोर्ट्स शाखा Leonine Global Sports के जरिए इसे चलाती है. इस ग्रुप को अमना नकवी और अली नकवी लीड करते हैं.
इस्लामाबाद यूनाइटेड PSL की सबसे सफल टीम मानी जाती है. 2016 में पहले ही सीजन में टीम ने Quetta Gladiators को हराकर खिताब जीता. 2018 में Peshawar Zalmi को हराकर दूसरा टाइटल जीता. 2024 में Multan Sultans को हराकर तीसरी बार चैंपियन बनी. तीन खिताबों के साथ यह PSL इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है.
टीम का होम ग्राउंड रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम है, जिसकी क्षमता करीब 15,000 दर्शकों की है. टीम के हेड कोच ल्यूक रोंची हैं, जिन्होंने माइक हेसन की जगह ली है.
टीम की कप्तानी शदाब खान कर रहे हैं. वह 2020 में कप्तान बने थे और उस समय PSL के सबसे युवा कप्तान थे.
2025 में, जब पुराना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने का बाद टीम ने अपने अधिकार अगले 10 साल (2026-2035) के लिए फिर से रिन्यू कर लिए. एक नई वैल्यूएशन के बाद अब फ्रेंचाइजी फीस डॉलर की बजाय पाकिस्तानी रुपये में तय की गई, जिसमें इस्लामाबाद यूनाइटेड की सालाना फीस करीब 480 मिलियन रुपये रखी गई.
पाकिस्तान के बाबर आजम ने 338 पारियों में 12000 T20 रन पूरे कर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. उन्होंने कराची में हुए मैच में शतक जड़कर पेशावर जाल्मी को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के फाइनल में पहुंचाया. इस तरह टीम ने 70 रन से जीत दर्ज की, जबकि इस्लामाबाद 151 पर सिमट गई. पेशावर की टीम 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची है.