फिट नहीं थे बाबर-फखर, फिर वर्ल्ड कप में कैसे मिला मौका? PAK क्रिकेट टीम में मचा नया बवाल

पीसीबी मेडिकल पैनल को शक है कि बाबर आजम और फखर जमां टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पूरी तरह फिट नहीं थे. जांच में बाबर की हैमस्ट्रिंग चोट अपेक्षा से ज्यादा गंभीर निकली. दोनों खिलाड़ी बांग्लादेश दौरे से बाहर रहे. बाबर फिलहाल रिहैब कर रहे हैं और पीएसएल में पेशावर जाल्मी की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं.

Advertisement
टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पूरी तरह से फिट नहीं थे बाबर आजम (Photo: ITG) टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पूरी तरह से फिट नहीं थे बाबर आजम (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:53 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट में टी20 वर्ल्ड कप के बाद नया विवाद सामने आया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मेडिकल पैनल को शक है कि स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और फखर जमां को टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल करते समय वे पूरी तरह फिट नहीं थे. यह मामला तब सामने आया जब सीनियर सेलेक्टर आकिब जावेदने पिछले हफ्ते मीडिया से बातचीत में कहा कि बोर्ड इस मामले की जांच करेगा.

Advertisement

मेडिकल जांच में सामने आई नई जानकारी

सूत्रों के मुताबिक यूके के स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. जावेद मुगल, जो जनवरी में पीसीबी मेडिकल पैनल से जुड़े हैं, उन्होंने वर्ल्ड कप के बाद दोनों खिलाड़ियों की जांच की. जांच के बाद उन्होंने चिंता जताई कि दोनों खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं थे. मामला तब खुलकर सामने आया जब बाबर आजम ने वर्ल्ड कप से लौटने के बाद नेशनल टी20 चैंपियनशिप में खेलने से मना कर दिया और हैमस्ट्रिंग में परेशानी की शिकायत की.

जांच में पता चला कि बाबर की चोट शुरुआती अनुमान से ज्यादा गंभीर थी. वहीं फखर जमान भी पिछले कई महीनों से इसी तरह की समस्या से जूझ रहे थे.

यह भी पढ़ें: इस हसीना के प्यार में क्लीन बोल्ड हुए PAK क्रिकेटर बाबर आजम? टकटकी लगाए देखते रहे, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Advertisement

तो आखिर कैसे मिल गया खेलने का मौका

सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय चयन समिति ने मेडिकल पैनल को बताया कि दोनों खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप टीम में शामिल करने से पहले पाकिस्तान टीम के फिजियोथेरेपिस्ट क्लिफ डीकन से फिटनेस क्लियरेंस ली गई थी. हालांकि आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि क्लिफ डीकन खिलाड़ियों से करीबी संबंधों के कारण कभी-कभी हल्की चोट के बावजूद उन्हें खेलने की अनुमति दे देते हैं.

पीएसएल में खेल सकते हैं बाबर

फिलहाल बाबर आजम नेशनल क्रिकेट अकादमी में मेडिकल पैनल की निगरानी में रिहैब कर रहे हैं. उम्मीद है कि उन्हें जल्द खेलने की अनुमति मिल जाएगी. वे आने वाली Pakistan Super League में पेशावर की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं. पीएसएल का नया सीजन 26 मार्च से शुरू होने वाला है.

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान फिर आमने-सामने, इस देश में होगी हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की भ‍िड़ंत

बांग्लादेश दौरे से भी बाहर रहे

बाबर आजम और फखर जमां दोनों को पाकिस्तान के बांग्लादेश दौरे से बाहर रखा गया था, जहां पाकिस्तान को सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि सूत्रों का कहना है कि चोट की बात सामने आने से पहले ही चयनकर्ताओं ने वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म के कारण बाबर आजम को टीम से बाहर करने का फैसला कर लिया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »