WT20: पेशावर में बिग स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे INDvsPAK मैच

आईसीसी वर्ल्ड टी-20 में शनिवार को कोलकाता में इंडिया-पाकिस्तान के बीच मुकाबला है. मैच का सीधा प्रसारण पाकिस्तान के पेशावर शहर में बड़े स्क्रीनों पर होगा. क्रिकेट प्रेमियों के लिए मल्टीप्लेक्स और रेस्तरां-ढाबों पर बड़े-बड़े स्क्रीन लगाए गए हैं.

Advertisement
मल्टीप्लेक्स में लगाए गए हैं बिग स्क्रीन मल्टीप्लेक्स में लगाए गए हैं बिग स्क्रीन

अंजलि कर्मकार

  • इस्लामाबाद,
  • 19 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

आईसीसी वर्ल्ड टी-20 में शनिवार को कोलकाता में इंडिया-पाकिस्तान के बीच मुकाबला है. मैच का सीधा प्रसारण पाकिस्तान के पेशावर शहर में बड़े स्क्रीनों पर होगा. प्रेमियों के लिए मल्टीप्लेक्स और रेस्तरां-ढाबों पर बड़े-बड़े स्क्रीन लगाए गए हैं.

ईडन गार्डन्स में भिड़ेंगे भारत-पाक
के तहत महिला टूर्नामेंट में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में आज दोपहर 3.30 बजे से है, जबकि पुरुष टूर्नामेंट का मैच शाम 7.30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुरू होगा. क्रिकेट प्रेमी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Advertisement

100 रुपये में मिलेगा टिकट
पाकिस्तान के अखबार 'डॉन' की वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट मैच का सीधा प्रसारण देखने के लिए क्रिकेट फैन्स को 100 रुपये (पाकिस्तानी करेंसी) में टिकट खरीदना पड़ेगा. फैन्स को लुभाने के लिए मल्टीप्लेक्स के बाहर भारत-पाकिस्तान के मैच के बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर भी लगाए गए हैं.

पहले भी किए गए हैं इंतजाम
एक क्रिकेट प्रेमी ने कहा कि पिछले महीने एशिया कप में पाकिस्तान-बांग्लादेश के मुकाबले के लिए भी इसी तरह के इंतजाम किए गए थे. कुछ छात्रों वसीम, इजाज और आसिफ ने कहा कि वह इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस मौके पर बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »