भारतीय क्रिकेट का खाका तैयार करने के लिए द्रविड़, धोनी से मिल सकते हैं कुंबले

कुंबले अंडर 19, ए और सीनियर टीमों के बारे में चर्चा करना चाहते हैं. जिससे मुख्य टीम के लिए खिलाड़ियों की कमी न हो. द्रविड़ से चर्चा करके कुंबले को अंडर 19 और ए टीम में मौजूद प्रतिभा के बारे में पता चलेगा.

Advertisement
भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच अनिल कुंबले भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच अनिल कुंबले

सना जैदी

  • बंगलुरु,
  • 03 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 1:18 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच अनिल कुंबले भारत 'ए' टीम के कोच राहुल द्रविड़ और सीनियर टीम के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर भारतीय क्रिकेट का खाका तैयार करने की योजना बना रहे हैं.

पता चला है कि अंडर 19, ए और सीनियर टीमों के बारे में चर्चा करना चाहते हैं. जिससे मुख्य टीम के लिए खिलाड़ियों की कमी न हो. द्रविड़ से चर्चा करके कुंबले को अंडर 19 और ए टीम में मौजूद प्रतिभा के बारे में पता चलेगा.

Advertisement

फिलहाल भारत 'ए' टीम के गेंदबाज भी एनसीए में सीनियर भारतीय टीम के सदस्यों के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं. कुंबले 'ए' टीम के स्पिनरों जयंत यादव और शाहबाज नदीम पर करीबी नजर रखे हुए हैं. दोनों टीमों ने बीसीसीआई टीवी से कहा कि का मार्गदर्शन बहुमूल्य है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »