'हार थप्पड़ जैसी...', न्यूजीलैंड से T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हारकर छलका साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम का दर्द

टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की हार का मुख्य कारण शुरुआती दबाव, पिच को गलत आंकना और फिन एलेन की 33 गेंदों में शतकीय पारी रही. कप्तान एडेन मार्करम ने माना कि टीम समय पर एडजस्ट नहीं कर सकी. न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में मैच छीन लिया और पहली बार प्रोटियाज को टूर्नामेंट में हराया.

Advertisement
न्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका से हारने की वजह एडेन मार्करम ने क्या बताई (Photo:PTI ) न्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका से हारने की वजह एडेन मार्करम ने क्या बताई (Photo:PTI )

aajtak.in

  • कोलकाता ,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

'यह एक बड़ा... चेहरे पर थप्पड़ तो नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है, हमें और मजबूत होकर आगे बढ़ना होगा और एक टीम के तौर पर बेहतर बनना होगा.'

ये जज्बात साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम के पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्यूजीलैंड से टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार के बाद थे. 

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को कोलकाता के ऐत‍िहास‍िक ईडन गार्डन्स में 9 विकेट से हराया और 8 मार्च को अहमदाबाद में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट कटवा दिया.

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 169 का स्कोर बनाया था. जवाब में न्यूजीलैंड ने इस टारगेट को महज 12.5 ओवर्स में 173/1 का स्कोर बनाकर चेज कर लिया.  न्यूजीलैंड की टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो फ‍िन एलन रहे. ज‍िन्होंने नाबाद 33 गेंदों पर 100 रन जड़कर टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक जड़ा. 
यह भी पढ़ें: Finn Allen: 10 चौके, 8 छक्के, 33 गेंद में 100... फ‍िन एलन तो 'चोकर्स' साउथ अफ्रीका पर टूट पड़े, कई र‍िकॉर्ड ढेर

टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराया. इससे पहले रिकॉर्ड 0-5 था. लेकिन इस बार कहानी पलट गई. टूर्नामेंट में अजेय चल रही साउथ अफ्रीका की टीम दबाव में ढह गई और न्यूजीलैंड ने फाइनल का टिकट कटाया.

आख‍िर कोलकाता में साउथ अफ्रीकी टीम की हार की वजह क्या रही? इसे लेकर एडेन मार्करम ने हार की परतें खोलकर रख दीं. साउथ अफ्रीका के कप्तान मार्करम ने हार की वजह साफ शब्दों में बताई- शुरुआत में गेंद ठीक से बैट पर नहीं आ रही थी. कुछ गेंदें रुक रही थीं, कुछ नीचे रह रही थीं. न्यूजीलैंड ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी की और दबाव बना दिया. उसी दबाव में हमने विकेट गंवाए. 

Advertisement

मार्करम ने माना कि 170 तक पहुंचना 'अच्छा प्रयास' था और हाफ टाइम तक टीम को मुकाबले में वापसी की उम्मीद थी. लेकिन पावरप्ले में जो हुआ, उसने मैच छीन लिया. न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फ‍िन एलन ने 33 गेंदों में शतक जड़कर मैच को एकतरफा बना दिया.
यह भी पढ़ें: South Africa vs New Zealand T20 WC Highlights: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका फिर कर गई चोक

मार्करम ने खुद स्वीकार किया- कोई बल्लेबाज ऐसी पारी खेल दे, तो फील्डिंग टीम के तौर पर आप अक्सर सही नतीजे की उम्मीद नहीं कर सकते. पावरप्ले में न्यूजीलैंड को तूफानी शुरुआत मिली और उसके बाद मैच पूरी तरह उनकी पकड़ में चला गया. ट‍िम स‍िफर्ट ने भी तेज पारी (33 गेंद 58 रन) खेलकर अफ्रीका की उम्मीदें खत्म कर दीं.

क्या गलत पढ़ी गई पिच? मार्करम ने मानी गलती 
मार्करम ने माना कि टीम ने विकेट को गलत आंका. उन्होंने कहा-हमें लगा था कि पिच अच्छी खेलेगी. शायद हमें जल्दी एडजस्ट करना चाहिए था. थोड़ा पुराना तरीका अपनाकर 190 तक पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए थी. अहमदाबाद में अनुकूल परिस्थितियों में खेलने वाली साउथ अफ्रीका इस स्टॉपी पिच पर तालमेल नहीं बैठा सकी. बल्लेबाजी में लय नहीं बनी और गेंदबाजी में कोई जवाब नहीं मिला.

Advertisement

हार के बाद मार्करम ने कहा कि पहले खिलाड़ियों को इमोशनली शांत करने का समय दिया जाएगा, फिर टीम मिलकर विश्लेषण करेगी. यह हार थप्पड़ तो नहीं लेकिन वैसा ही महसूस हो रहा है. लेकिन हमें इससे मजबूत बनकर लौटना होगा.

दूसरी ओर न्यूजीलैंड के कप्तान म‍िचेल ने कहा कि उनकी टीम ने ‘क्रंच गेम’ में परफेक्ट प्रदर्शन किया. उन्होंने माना कि 170 का स्कोर चुनौतीपूर्ण हो सकता था, लेकिन पावरप्ले की साझेदारी ने रास्ता आसान कर दिया. अब न्यूजीलैंड के पास अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने का मौका होगा.

वैसे साउथ अफ्रीका के इस मुकाबले में हारने की वजह क्या रही, इसे लेकर खबर के अंत में एक पोल दिया गया है, आप वहां जाकर अपनी कीमती राय दे सकते हैं

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement