एशिया कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा फेरबदल... रजत पाटीदार OUT, इस धुरंधर की एंट्री

कतर की राजधानी दोहा में एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट आयोजित होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर निगाहें होंगी. दोनों खिलाड़ी बतौर ओपनर गदर काटने के लिए तैयार हैं.

Advertisement
आयुष बदोनी को मिला बड़ा चांस, एशिया कप में काटेंगे गदर. (Photo: PTI) आयुष बदोनी को मिला बड़ा चांस, एशिया कप में काटेंगे गदर. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:46 PM IST

एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. रजत पाटीदार ने अपनी मौजूदा इंजरी को देखते हुए 50 ओवर्स फॉर्मेट से फिलहाल दूरी बना ली है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) को इसकी जानकारी दे दी है. इसके चलते पाटीदार अब इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगे.

रजत पाटीदार के हटने के बाद चयन समिति ने रिंकू सिंह को इस टूर्नामेंट के लिए इंडिया-ए का उपकप्तान नियुक्त किया है. वहीं रजत की जगह आयुष बदोनी को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. टीम की कप्तानी तिलक वर्मा के हाथों में ही रहेगी. इस टूर्नामेंट में इंडिया-ए के लिए अभिषेक शर्मा और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी खेलते नजर आएंगे.

Advertisement

इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीम्स को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप-ए में बांग्लादेश-ए, श्रीलंका-ए, अफगानिस्तान-ए और हॉन्ग कॉन्ग की टीम्स हैं. वहीं, ग्रुप-बी में भारत-ए के साथ पाकिस्तान-ए, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को जगह मिली है. दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 29 नवंबर को होगा.
यह भी पढ़ें: बल्लेबाजों के बाद प्रसिद्ध कृष्णा का कहर, भारतीय टीम ने कीवियों पर कसा शिकंजा

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी. इसके बाद 22 नवंबर को उसका सामना पाकिस्तान-ए से होगा. ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम अपना आखिरी मुकाबला 24 नवंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी. भारत के तीनों लीग मैच दोहा में आयोजित होंगे.
यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या अब SMAT से हुए बाहर, भाई क्रुणाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Advertisement

नेपाल और पाकिस्तान-ए के खिलाफ मुकाबले वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे. वहीं, यूएई के खिलाफ भारत-ए का मैच यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में होगा.

इंडिया-ए का स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शद खान और आयुष बदोनी.

इंडिया-ए का पूरा शेड्यूल
20 नवंबर: इंडिया-ए vs नेपाल
22 नवंबर: इंडिया-ए vs पाकिस्तान-ए
24 नवंबर: इंडिया-ए vs यूएई

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »