IND A vs NZ A: बल्लेबाजों के बाद प्रसिद्ध कृष्णा का कहर, भारतीय टीम ने कीवियों पर कसा शिकंजा

इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच तीन मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले ड्रॉ रहे थे. तीसरे मैच में इंडिया-ए ने अब तक के प्रदर्शन से जीत की मजबूत दावेदारी पेश की है.

Advertisement
प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार वापसी, झटके 2 विकेट. (Photo: PTI) प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार वापसी, झटके 2 विकेट. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • लिंकन,
  • 08 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:14 PM IST

लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच तीन मैचों की अनफिशियल टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में इंडिया-ए ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी पांच विकेट पर 464 रन बनाकर घोषित की.

जवाब में न्यूजीलैंड-ए ने दूसरे दिन (8 नवंबर) का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में 2 विकेट पर 36 रन बना लिए थे. डीन फॉक्सक्रॉफ्ट 10 और जैक गिब्सन एक रन बनाकर नाबाद थे.  मेजबान टीम अब भी पहली पारी के आधार पर 428 रन पीछे है.

Advertisement

तिलक-जुरेल और सुंदर भी बल्ले से चमके
मुकाबले के दूसरे दिन कप्तान ध्रुव जुरेल ने 95 गेंदों पर 71 रन की पारी खेली. उनके आउट होने के बाद तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर ने जिम्मेदारी संभाली. दोनों ने छठे विकेट के लिए नाबाद 114 रन जोड़े. तिलक 81 और सुंदर 50 रन बनाकर क्रीज पर थे, तभी भारत ने पारी घोषित कर दी.
यह भी पढ़ें: 'कुछ गलत नहीं था...', अक्षर पटेल को केएल राहुल से पहले भेजने पर बवाल, गंभीर के सपोर्ट में उतरे गावस्कर

दिन की शुरुआत दो विकेट पर 227 रन से करने वाली इंडिया-ए को साई सुदर्शन के रूप में तीसरा झटका लगा. वह अपने पहले दिन के स्कोर में सिर्फ 11 रन जोड़ सके. सुदर्शन (88 रन) जैक गिब्सन की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद ध्रुव जुरेल ने तिलक वर्मा के साथ 31 रन जोड़े.
यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या अब SMAT से हुए बाहर, भाई क्रुणाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Advertisement

ध्रुव जुरेल के आउट होने के बाद तिलक वर्मा ने रवींद्र जडेजा के साथ 44 रन की साझेदारी की. जडेजा 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे. मुकाबले के पहले दिन इंडिया-ए के लिए यशस्वी जायसवाल ने शानदार 102 रन बनाए थे.

प्रसिद्ध कृष्णा ने दिए शुरुआती झटके
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड-ए की शुरुआत खराब रही. हैमस्ट्रिंग की चोट से वापसी कर रहे प्रसिद्ध कृष्णा ने सलामी बल्लेबाज रीस मारिउ और कर्टिस हीफी को आउट कर दिया. प्रसिद्ध ने 12 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 11 रन खर्च किए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली.

जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा इस मुकाबले के जरिए न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहे हैं. वहीं, तिलक वर्मा को ऋषभ पंत की अनुपलब्धता के कारण बैकअप के तौर पर रखा गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »