7 छक्के और तूफानी फिफ्टी... स्मृति मंधाना ने गोल्ड मेडल मैच में उड़ाया गर्दा, बने कई रिकॉर्ड्स

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में स्मृति मंधाना ने बल्ले से धुआं उड़ा दिया. कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले में स्मृति मंधाना ने महज 45 गेंदों पर 79 रनों की तूफानी पारी खेली. स्मृति ने इस दौरान शेफाली वर्मा संग बेहतरीन साझेदारी की.

Advertisement
स्मृति मंधाना का तूफानी प्रदर्शन, शेफाली भी छाईं. (Photo: AFP) स्मृति मंधाना का तूफानी प्रदर्शन, शेफाली भी छाईं. (Photo: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • निशिन,
  • 22 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:55 AM IST

एशियन गेम्स 2026 में विमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता का गोल्ड मेडल मुकाबला 22 सितंबर (मंगलवार) को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया है. निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आयोजित इस मुकाबले में भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर बोला. स्मृति ने सिर्फ 45 बॉल पर 79 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के और पांच चौके शामिल रहे.

इस दौरान उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. स्मृति मंधाना के टी20I करियर की ये 37वीं फिफ्टी रही. स्मृति का विकेट स्पिनर सुगंधिका कुमारी ने लिया. स्मृति ने इस पारी के दौरान विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 11 हजार रन पूरे कर लिए. स्मृति ऐसी पहली बल्लेबाज हैं, जिन्होंने विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में ये उपलब्धि हासिल की है.

Advertisement

विमेंस T20I पारी में सर्वाधिक छक्के (भारत)
9- शेफाली वर्मा बनाम बांग्लादेश, निशिन, 2026
8- हरमनप्रीत कौर बनाम न्यूजीलैंड, 2018
7- स्मृति मंधाना बनाम हॉन्ग कॉन्ग, दुबई, 2026
7- स्मृति मंधाना बनाम श्रीलंका, निशिन, 2026

स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की. शेफाली ने 3 चौके और तीन छक्के की मदद से 29 बॉल पर 48 रन बनाए. शेफाली-स्मृति ने इस दौरान टी20 इंटरनेशनल में बतौर जोड़ी 4000 रन पूरे कर लिए. टी20 इंटरनेशनल में किसी भी विकेट के लिए जोड़े गए ये सबसे ज्याद रन है.

विमेंस टी20I में सबसे अधिक पार्टनरशिप रन (किसी भी विकेट पर):
4000*- स्मृति मंधाना & शेफाली वर्मा (भारत)
2949- ईशा ओझा & तीर्था सतीश (यूएई)
2720- एलिसा हीली & बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया)
2556- सूजी बेट्स & सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड)

Advertisement

शेफाली वर्मा अब विमेंस टी20 कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई. शेफाली इस साल टी20 इंटरनेशनल में 863 रन बना चुकी हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ट को पछाड़ दिया.

महिला T20I में सर्वाधिक रन (एक कैलेंडर ईयर)
863- शेफाली वर्मा (भारत), 2026
824- लॉरा वोल्वार्ट (साउथ अफ्रीका), 2026
800- नताशा माइल्स (हॉन्ग कॉन्ग), 2026
779- ईशा ओझा (यूएई), 2025
779- यास्मीन दासवानी (हॉन्ग कॉन्ग), 2026

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »