दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ली है. काले बादलों, ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी के बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका जताई है. दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी अलर्ट जारी है. मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है.