अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. हॉर्मुज क्षेत्र में जहाजों पर हुए हमलों के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है. इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है युद्धविराम अब समाप्त हो चुका है. हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आगे की स्थिति हालात और दोनों देशों के अगले कदमों पर निर्भर करेगी.