कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ लोगों से सामना होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में लोग उन पर चिल्लाते और सवाल उठाते सुनाई दे रहे हैं. हालांकि, वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान स्पष्ट नहीं है. यह घटना सीजेपी कार्यकर्ताओं की हिरासत और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर चल रहे विवाद के बीच सामने आई है. दिपके ने 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने की अपील की है.