दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में जलभराव... सड़कों पर रेंग रहीं गाड़ियां

दिल्ली-NCR में अगले दो घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. बारिश शुरू हो चुकी है. बादलों की वजह से अंधेरा भी है. नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और 25 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चलने का अनुमान है.

Advertisement
दिल्ली एनसीआर में हो रही बारिश की वजह से ट्रैफिक जाम लग गया है. (Photo: ITG) दिल्ली एनसीआर में हो रही बारिश की वजह से ट्रैफिक जाम लग गया है. (Photo: ITG)

आजतक साइंस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:57 AM IST

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश हो रही है. लग रहा है कि सावन सूखा नहीं जाएगा.  कई इलाकों में अगले दो घंटे मौसम अचानक बदल सकता है. गाजियाबाद, पूर्वी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है. बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज गरज सुनाई दे सकती है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

Advertisement

मौसम की यह स्थिति पूरे दिल्ली-NCR में एक जैसी नहीं होगी. कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है, जबकि आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश या सिर्फ बादल छाए रहने की संभावना है. बारिश के दौरान सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो सकती है और कुछ जगहों पर पानी भी जमा हो सकता है. ऐसे में लोगों को अगले कुछ घंटों में बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: मौसम विभाग की चेतावनी... सितंबर में मॉनसून कमजोर ही नहीं बेतरतीब होगा

दिल्ली में बदले मौसम के बीच एमबी रोड पर भीषण जाम लगा है. किसी को ऑफिस पहुंचने में, किसी को एयरपोर्ट तो किसी को साकेत कोर्ट पहुंचने में देर हो रही है. राजधानी दिल्ली में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ है. साथ ही दिल्ली-NCR में हमेशा की तरह जाम नजर आ रहा है. दिल्ली के एमबी रोड पर भीषण जाम नजर आ रहा है. यहां संगम विहार के पास लोग 1 घंटे से जाम में फंसे हुए हैं.

Advertisement

जाम में फंसे एयरफोर्स में काम करने वाले कर्मी ने बताया कि प्रतिदिन या जाम लगता है. बारिश हो जाती है तो स्थिति और खराब हो जाती है.हम प्रतिदिन डांट खाते हैं. समय पर ड्यूटी नहीं पहुंच पाते हैं. आज भी हमको यहां एक घंटा जाम में फंसना पड़ा है. वायु सेना स्टेशन में हम सर्विस करते हैं. हम लोग वायु सेनाबाद स्टेशन में काम करने वाले लोग कभी भी समय पर इस जाम की वजह से नहीं पहुंच पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: यूक्रेन जंग में बड़ा मोड़... नॉर्थ कोरिया की रूस में और सैनिक भेजने की तैयारी, साउथ कोरिया का दावा

जाम में फंसे कैब सवार ने बताया कि मुझे दिल्ली एयरपोर्ट जाना है मेरी 1:00 की फ्लाइट है. मैं आधे घंटे से जाम में फंसा हूं मुझे नहीं लग पा रहा है मैं अपनी फ्लाइट पकड़ पाऊंगा. अन्य कार सवार ने बताया कि मैं 1 घंटे से जाम में फंसा हुआ हूं मुझे आगे जाना है लेकिन मैं नहीं जा पा रहा हूं. वही आस मोहम्मद ने बताया कि मुझे साकेत कोर्ट 10:00 बजे पहुंचना था लेकिन जाम में मैं फंसा हुआ हूं जिसके कारण मैं कोर्ट नहीं पहुंच पा रहा हूं मेरी आज केस की तारीख है .  

इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

Advertisement

अगले दो घंटे के दौरान गाजियाबाद, पूर्वी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है. इन इलाकों के आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम बदल सकता है. बारिश की तीव्रता हर जगह अलग हो सकती है और यह कुछ समय के लिए तेज भी हो सकती है.

25 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

बारिश के साथ हवाएं भी तेज हो सकती हैं. इनकी रफ्तार 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. तेज हवा के दौरान पेड़ों, कमजोर होर्डिंग और निर्माणाधीन ढांचे के पास खड़े होने से बचना चाहिए. दोपहिया वाहन चलाने वालों को भी खास सावधानी रखने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: धरती पर फिर बढ़ेगी गर्मी! 19वीं सदी के बाद सबसे ताकतवर अल-नीनो, 2026-27 में टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

दिल्ली-NCR में बारिश का असर स्थानीय स्तर पर बदल सकता है. इसलिए अगले दो घंटे मौसम की स्थिति पर नजर रखना जरूरी है. अगर जरूरी काम नहीं है तो तेज बारिश और बिजली के दौरान बाहर निकलने से बचना बेहतर रहेगा. जरूरी होने पर ही यात्रा करें और सड़क पर पानी भरने वाले इलाकों से सावधानी से गुजरें.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »