Advertisement

साइंस न्यूज़

कैसे छोड़ सकते हैं रोज शराब पीने की आदत... वैज्ञानिकों ने बताया आसान तरीका

aajtak.in
  • एडिलेड,
  • 26 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 4:22 PM IST
  • 1/8

वैज्ञानिकों ने शराब की लत छुड़ाने और शराब पीने की मात्रा को कम करने का बेहद कारगर तरीका खोजा है. इस तरीके के साथ-साथ वैज्ञानिकों ने पीने वालों को बताया है कि कैसे आपके हर पेग के साथ कैंसर का खतरा बढ़ रहा है. इसके लिए उन लोगों ने दो प्रकार के संदेशों पर ध्यान देने की बात कही है. पहला संदेश है क्यों कम करना चाहिए (Why to Reduce). दूसरा कैसे कम करना चाहिए (How to Reduce). (फोटोः गेटी)

  • 2/8

शराब पीने से सिर्फ कैंसर ही नहीं होता. और भी कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं. जैसे- समय से पहले मौत, दिल की बीमारियां, खराब पेट और डिमेंशिया होने का खतरा. द जॉर्ज इंस्टीट्यूट ऑफ ग्लोबल हेल्थ के साइकोलॉजिस्ट और इकोनॉमिस्ट साइमन पेटीग्रिव ने कहा कि हमनें शराब पीने वाले लोगों को उनका ड्रिंक गिनने को कहा. साथ ही हर पेग के साथ उनके शरीर में बढ़ते हुए खतरे को बताया. ये प्रक्रिया कुछ दिनों तक चलती रही. (फोटोः गेटी)

  • 3/8

इस स्टडी में कुल मिलाकर 7995 लोगों को शामिल किया गया था. ये वो लोग थे जो रोज शराब पीते थे. उन्हें आदत थी. तीन हफ्ते तक स्टडी चलनी थी. हर दिन इन लोगों को उनके हर एक पेग के साथ बढ़ते खतरे को बताया जाता था. पहले हफ्ते तो ये सभी लोग टेस्ट में शामिल रहे. इसके बाद दूसरे हफ्ते इसमें सिर्फ 4588 लोग बचे. यानी बाकी शराब पीना छोड़ चुके थे. (फोटोः गेटी)

Advertisement
  • 4/8

तीसरे हफ्ते के पूरा होने तक सिर्फ 2687 लोग बचे. बाकी सभी शराब छोड़ चुके थे. जो लोग बचे थे, उनकी भी आदत में बहुत ज्यादा कमी आई थी. इन्हें हर पेग के साथ शराब से होने वाले नुकसान के विज्ञापन और संदेश दिखाए जाते थे. (फोटोः पीटीआई)

  • 5/8

इन लोगों को दो समूहों में बांटा गया था. एक को टीवी ऐड दिखाते हैं. जिसमें शराब से होने वाले कैंसर और अन्य बीमारियों के बारे में बताया जाता था. साथ ही ये बताते थे कि कैसे आप अपने ड्रिंक्स की गिनती कर सकते हैं. उसपर नियंत्रण कर सकते हैं. इससे उन लोगों की पीने की आदत में कमी आई. (फोटोः पिक्साबे)

  • 6/8

बाकी बचे 2687 लोगों में से कुछ लोगों ने छह हफ्तों में शराब पीना छोड़ दिया. कुछ लोगों ने मात्रा सीमित कर दी. साइमन पेटीग्रिव ने कहा कि यह अच्छी बात है कि लोग इस तरीके से सुधरे. क्योंकि बहुत से लोगों को यह नहीं पता होता कि शराब से सिर्फ कैंसर ही नहीं होता, बल्कि कई अन्य तरह की दिक्कतें भी होती हैं. (फोटोः पिक्साबे)

Advertisement
  • 7/8

साइमन कहते हैं कि अगर किसी को लगातार समझाया जाए. उसे सही तरीके से बताया जाए तो वह शराब छोड़ सकता है. बस उन्हें उनके तरीके से शराब छोड़ने के लिए कहिए. उन्हें उनका समय लेने दीजिए. क्योंकि WHO के मुताबिक हर साल दुनिया में शराब पीने से होने वाली मौतों में से सात फीसदी मौतें समय से पहले होती हैं. अगर शराब पीने वालों को समय-समय पर यह बताया जाए कि कितना नुकसान है, तो असर जरूर होता है. (फोटोः अन्स्प्लैश)

  • 8/8

इस स्टडी में ऑस्ट्रेलिया के शराबी लोगों को शामिल किया गया था. जिसमें नतीजा ये निकला की ड्रिंक्स की गिनती करने से आपके पीने की आदत में कमी आएगी. इसलिए अब अगली बार जब आप पीने बैठें तो इस बात को गांठ बांध लें कि मुझे इतने पेग ही लेने हैं. इससे आपकी शराब पीने की आदत में कमी आएगी. (फोटोः अन्स्प्लैश) 

TOPICS:
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement