Advertisement

साइंस न्यूज़

मंगल ग्रह और चांद पर कैसी बस्तियां बसाएंगे एलन मस्क? आखिर क्या प्लान है

ऋचीक मिश्रा
  • नई दिल्ली,
  • 09 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST
  • 1/11

स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि स्पेसएक्स अब चंद्रमा पर एक 'सेल्फ-ग्रोइंग सिटी' बनाने पर मुख्य फोकस कर रहा है. यह शहर 10 साल से भी कम समय में बन सकता है, जबकि मंगल ग्रह पर शहर बनाने में 20 साल से ज्यादा लगेंगे. Photo: Getty

  • 2/11

मस्क ने यह बात 8 फरवरी 2026 को अपने X (ट्विटर) पोस्ट में कही. मस्क का कहना है कि स्पेसएक्स का मुख्य मिशन वही है- मानव जीवन को तारों तक फैलाना. लेकिन चंद्रमा पर जाना आसान है. इसलिए पहले वहां बस्ती बनाई जाएगी. Photo: SpaceX

  • 3/11

मंगल पर जाने का मौका हर 26 महीने में एक बार मिलता है (यात्रा 6 महीने की), जबकि चंद्रमा पर हर 10 दिन में लॉन्च Possible है. यात्रा सिर्फ 2 दिन की. इससे तेजी से काम हो सकेगा. फिर भी, मस्क ने कहा कि 5-7 साल में मंगल पर भी काम शुरू होगा, लेकिन चंद्रमा प्राथमिकता है. Photo: SpaceX

Advertisement
  • 4/11

सेल्फ-ग्रोइंग का मतलब है कि यह शहर खुद-ब-खुद बढ़ता जाएगा. शुरू में रोबोट्स और ऑटोमेटेड सिस्टम निर्माण करेंगे. स्पेसएक्स की स्टारशिप रॉकेट से सामान और लोग भेजे जाएंगे. शहर में गुंबद जैसे हैबिटेट्स (रहने की जगहें), सोलर पैनल से बिजली, चंद्रमा की मिट्टी (रेजोलिथ) से ईंटें बनाकर इमारतें, ऑक्सीजन और पानी बनाने के प्लांट होंगे. Photo: SpaceX

  • 5/11

कॉन्सेप्ट इमेज में दिखाया गया है कि स्टारशिप खुद हैबिटेट बनेगी, चारों तरफ सोलर पैनल और कई गुंबद जुड़े होंगे. ज्यादातर प्लान में जगह चुनी गई है चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (South Pole) के पास, खासकर शैकलटन क्रेटर (Shackleton Crater) के आसपास. Photo: SpaceX

  • 6/11

शैकलटन क्रेटर के वहां पानी की बर्फ मिलती है. कुछ जगहों पर लगातार सूर्य की रोशनी मिलती है. यह जगह नासा के आर्टेमिस प्रोग्राम के लिए भी चुनी गई है. स्पेसएक्स इसे 'मून बेस अल्फा' कह रहा है. Photo: SpaceX

Advertisement
  • 7/11

क्या है एलन मस्क और स्पेसएक्स का प्लान?... स्टारशिप का इस्तेमाल - दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट, जो सस्ते में ज्यादा सामान ले जा सकता है. तेज लॉन्च -चंद्रमा की निकटता से बार-बार मिशन भेजे जाएंगे, जिससे निर्माण तेज होगा. शुरुआत- पहले अनमैन्डेड (बिना इंसान) मिशन, फिर मानव लैंडिंग (नासा के आर्टेमिस के साथ 2028 तक संभव). Photo: SpaceX

  • 8/11

सेल्फ-सस्टेनिंग - शहर खुद पानी, ऑक्सीजन, भोजन बनाएगा. रोबोट्स से खुद विस्तार होगा. भविष्य - पर्यटन, रिसर्च, यहां तक कि सैटेलाइट फैक्ट्री भी बन सकती है. अभी पूरा तैयार नक्शा नहीं है. स्पेसएक्स और फैंस ने कई कॉन्सेप्ट डिजाइन और रेंडरिंग बनाई हैं (जैसे ऊपर की तस्वीरें). Photo: SpaceX

  • 9/11

ये 'मून बेस अल्फा' के आइडिया पर आधारित हैं, जहां स्टारशिप खड़ा रहकर घर बनेगा और रोबोट्स निर्माण करेंगे. लेकिन फाइनल ब्लूप्रिंट अभी बन रहा है- यह बदल सकता है. एलन मस्क का यह प्लान बहुत महत्वाकांक्षी है. चंद्रमा पर बस्ती बनने से मानव अंतरिक्ष में आगे बढ़ेगा और मंगल का रास्ता आसान होगा. Photo: Getty
 

Advertisement
  • 10/11

लेकिन चुनौतियां भी हैं- रेडिएशन, कम गुरुत्वाकर्षण, संसाधन. अगर सब ठीक रहा तो 10 साल में चंद्रमा पर शहर देख सकते हैं. यह जानकारी मस्क के हाल के पोस्ट और स्पेसएक्स के कॉन्सेप्ट्स पर आधारित है. Photo: Getty

  • 11/11

Advertisement
Advertisement