1000 करोड़ रुपये में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा रामायण मंदिर, अगले साल होगा निर्माण शुरू

दुनिया का सबसे बड़ा रामायण मंदिर बनेगा बिहार में....मंदिर में बनेगा अब तक का सबसे बड़ा शिवलिंग, लगभग 44 फीट ऊंचा.......

Advertisement
बिहार में विराट रामायण मंदिर बिहार में विराट रामायण मंदिर

मेधा चावला / सुजीत झा

  • नई दिल्ली,
  • 14 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:25 PM IST

दुनिया का सबसे बड़ा रामायण मंदिर बिहार के पूर्वी चंपारण में बनने जा रहा है, जिसकी शुरूआत अगले साल मार्च में होगी.

जानकारी है कि अगले साल मार्च में शुरू होने वाले रामायण मंदिर को बनने में तीन साल का वक्त लगेगा. जबकि मंदिर परिसर को बनने में कम से कम आठ साल लगेंगे. इसके निर्माण में करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत आएगी.

Advertisement


मंदिर में बनने वाला शिवलिंग 44 फीट ऊंचा होगा जबकि मुख्य शिवलिंग के अलावा मंदिर में 1008 और छोटे-छोटे शिवलिंग होंगे. विराट रामायण मंदिर पूरे 168 एकड़ परिसर में फैला हुआ होगा और इस मंदिर में 18 शिखर होंगे.


वैसे कुछ दिन पहले कंबोडिया ने इस मंदिर के बनने पर आपत्ति जताई थी. आपत्ति थी कि रामायण मंदिर का निर्माण कंबोडिया के अंकोरवाट की तर्ज पर किया जा रहा है. लेकिन पटना महावीर मंदिर के सचिव किशोर कुणाल की बातचीत के बाद इस मसले को सुलझा लिया गया है. मसला सुलझने के बाद रामायण मंदिर का निर्माण कार्य मार्च, 2017 में शुरू किया जाएगा.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »