वृश्चिक
टेंपरेंस
आज का दिन आप के लिए संतुलित स्थिति को बनाए रखने में सहयोगी है. प्रत्येक कार्य पूरी सजगता से करेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में गंभीरता बनाए रखेंगे. इच्छित परिणाम की प्राप्ति के मौके बनेंगे. समकक्षों की नजर आप पर रहेगी. करीबियों के साथ सुखद समय बिताएंगे. सामूहिक प्रयासों को बल देंगे. खुशियों को बढ़ावा मिलेगा. व्यवस्था पर नियंत्रण रखेंगे.
सक्रियता बनाए रखेंगे. सामूहिक गतिविधियों को बढ़ाएंगे. कार्य की जवाबदेही बनाए रखेंगे. धैर्य से कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे. परिस्थिति के अनुरूप निर्णय लेंगे. आस-पास का वातावरण में अनुकूलन बनाए रहेगा. जीवनशैली आकर्षक रहेगी. विविध वस्तुओं में रुचि रहेगी. योजनाएं सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. दोस्तों का साथ बना रहेगा.
स्वास्थ्य: संवेदनशीलता बनाए रखेंगे. शारीरिक संकेतों पर ध्यान देंगे. योग प्राणायाम बनाए रखें.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में सफल होंगे. तेजी से आगे बढ़ेंगे. नेतृत्व बल पाएगा. अवसर का लाभ लेंगे.
रिश्ते: घरेलु विषयों में सुधार आएगा. संबंधों को बल मिलेगा. साथी सहयोग बनाए रखेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा