Scorpio horoscope today: 03 अक्टूबर 2021 आज का वृश्चिक राशिफल, आर्थिक लाभ संवरेगा, कार्य व्यापार में गति आएगी

Vrishchik Rashifal 03 October 2021: वृश्चिक (scorpio) राशि के जातक वरिष्ठों का साथ विश्वास पाएंगे. सेवाभाव बढ़ेगा. बल बुद्धि के बेहतर संतुलन से बड़ी सफलता अर्जित करेंगे. कार्यक्षेत्र में शुभता बनी रहेेगी. साथी सहयोगी रहेंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी. तेजी बनाए रखेंगे. लोगों से भेंट में रुचि लेंगे.

Advertisement
Vrishchik Rashifal 03 October 2021 Vrishchik Rashifal 03 October 2021

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 03 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 6:08 AM IST

Scorpio/vrishchik, Aaj Ka Rashifal- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सफलता की सीढ़ियां चढ़ने में सहायक समय है. सभी क्षेत्रों में बेहतर बने रहेंगे. वरिष्ठों का साथ विश्वास पाएंगे. सेवाभाव बढ़ेगा. बल बुद्धि के बेहतर संतुलन से बड़ी सफलता अर्जित करेंगे. कार्यक्षेत्र में शुभता बनी रहेेगी. साथी सहयोगी रहेंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी. तेजी बनाए रखेंगे. लोगों से भेंट में रुचि लेंगे.

Advertisement

धनलाभ- आर्थिक लाभ संवार पर रहेगा. कार्य व्यापार में गति आएगी. योजनाएं आकार लेंगी. चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे. प्रस्ताव समर्थन पाएंगे. उन्नति के अवसर बढ़ेंगे. नया सोचेंगे.

प्रेम मैत्री- मानसिक संबंध प्रगाढ़ होंगे. रिश्तों को सम्मान देंगे. मित्रों के लिए समय निकालें. समय प्रबंधन और अनुशासन पर जोर रहेगा. वचन पालन में आगे रहेंगे. प्रिय से भेंट होगी.

स्वास्थ्य मनोबल- प्रभावशाली समय बना हुआ है. कला कौशल में वृद्धि होगी. सकारात्मकता बढ़ेगी. कार्याें में उत्साह रखेंगे. सेहत संवारने पर जोर रहेगा.

शुभ अंक: 1 और 9  
शुभ रंग:  स्वर्णिम
 

आज का उपाय: जीवों को भोजन दें. कुछ देर धूप में रहें. भगवान भास्कर को नमस्कार करें.
अपनी राशि से जुड़ी हर खबर यहां पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement