Leo horoscope today: 03 अक्टूबर 2021 आज का सिंह राशिफल, नए अवसर मिल सकते हैं, जानें कैसा रहेगा दिन

Singh Rashifal 03 October 2021: सिंह (Leo) राशि के जातक जगह बनाए रखने में कामयाब होंगे. खास करके दिखाने की सोच रहेगी. सृजनात्मकता बढ़ेगी. कामकाजी संबंधों में सुधार होगा. स्मरण क्षमता बढ़ेगी. पेशेवरों का सहयोग रहेगा.

Advertisement
Singh Rashifal 03 October 2021 Singh Rashifal 03 October 2021

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 03 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 6:10 AM IST

Leo/Singh, Aaj Ka Rashifal- सिंह राशि के जातकों के लिए श्रेष्ठ समय बना हुआ है. आस्था और आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे. जगह बनाए रखने में कामयाब होंगे. खास करके दिखाने की सोच रहेगी. सृजनात्मकता बढ़ेगी. कामकाजी संबंधों में सुधार होगा. स्मरण क्षमता बढ़ेगी. पेशेवरों का सहयोग रहेगा. साख सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा. वाणी व्यवहार में विनम्रता रखें.

धन लाभ - नवाचार बढ़ेगा. कारोबारी उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. कामकाज संवरेगा. अच्छे अवसर बनेंगे. महत्वपूर्ण चर्चा एवं कार्याें से जुड़ेंगे. प्रबंधन पर फोकस रखें. लाभ बढ़ेगा.

Advertisement

प्रेम मैत्री- मन के मामलों में आगे रहेंगे. प्रियजन से भेंट की संभावना है. रिश्तों का बल मिलेगा. प्रभाव छोड़ने में सफल होंगे. बड़प्पन रखेंगे. भव्यता पर जोर देंगे.

स्वास्थ्य मनोबल- स्वास्थ्य उत्तरोत्तर बेहतर होगा. उच्च मनोबल से उत्साहित रहेंगे. खानपान के प्रति सजग रहें. सक्रियता से काम लेंगे. आशंकाओं से मुक्ति मिलेगी.

शुभ अंक: 3 और 9
शुभ रंग: बरगंडी

आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें. वरिष्ठों का आदर करें. देवालय में ध्वज चढ़ाएं.
अपनी राशि से जुड़ी हर खबर यहां पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement