मेष - आवश्यक कार्यों को लंबित रखने से बचेंगे.विविध विषयों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाएंगे.टीम वर्क पर जोर बना रहेगा.परिवार में सामंजस्य बढ़ाएंगे.औद्योगिक लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश होगी.करीबी व साथी मददगार होंगे.वाणी और व्यवहार में संतुलन रखेंगे.प्रबंधन के कार्य सधेंगे.लाभ बढ़ेगा.संबंधों को मजबूत बनाएंगे.कारोबारी व्यवस्था बेहतर बनेगी.लाभ में वृद्धि होगी.विभिन्न मोर्चों पर सकारात्मक परिणाम बनेंगे.
साझा कार्यों में तेजी बनी रहेगी.पेशेवर उत्साहित रहेंगे.कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सक्रियता बनी रहेगी.सबके सहयोग से परिणाम संवारेंगे.आपसी विश्वास बढ़ा रहेगा.आर्थिक मजबूती पर बल देंगे.महत्वपूर्ण मामलों में सक्रियता बनाए रखेंगे.उद्योग कार्यों को गति देंगे.जमीन व भवन संबंधी मामले अनुकूल बनेंगे.विविध प्रयासों में प्रभावी रहेंगे. जरूरी संसाधन व सुविधा बढ़ाएंगे.अनुशासन और फोकस बढ़ाएंगे.स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा.शारीरिक समस्याएं कम होंगी.
शुभ रंग: सिंदूरी लाल
शुभ अंक: 3, 5 और 9
कल का उपाय: समस्त संसार के पालनहार श्रीहरि भगवान विष्णु और विष्णुप्रिया मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें.लाल एवं पीली वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं.मिलकर निर्णय लें.
वृष - कार्यकारी परिस्थितियां मिलीजुली रहेंगी.मित्रों को साथ लेकर चलेंगे.समय पर योजनाएं आगे बढ़ाएं.धोखे की आशंका है.अधिकारियों की बात पर ध्यान दें.खानपान पर ध्यान देंगे.मेहनत से विभिन्न कार्य सधेंगे.लेनदेन में सावधानी बढ़ाएंगे.निवेश एवं बजट पर नियंत्रण रखेंगे.भ्रम व बहकावे में न आएं.श्रमशील बने रहेंगे.उधार के लेनदेन से बचें.बदलाव से अधिक प्रभावित न हों.विविध पेशेवर प्रयास पूर्ववत् रहेंगे.सूझबूझ और नियम बनाए रखेंगे.
कार्य-व्यापार में सहजता रखेंगे.तैयारी से कार्य करेंगे.चर्चा व संवाद बढ़ाएं.अवरोध बने रह सकते हैं.विविध प्रयास सामान्य बने रहेंगे.सेवा क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. वित्तीय गतिविधियां मध्यम बनी रहेंगी.जिम्मेदारों की उम्मीदों को बनाए रखें.व्यवस्था पर ध्यान दें.आर्थिक विषयों में सजगता रखें.सूझबूझ व सामंजस्य से कार्य करें.गति बढ़ाएं. योग-प्राणायाम बढ़ाएं.रुटीन संवारें.जवाबदेही से पीछे न हटें.मनोबल रखें.परिश्रम पर जोर देंगे.स्वास्थ्य साधारण रहेगा.
शुभ रंग: कांसे के समान
शुभ अंक: 3, 4, 5 और 6
कल का उपाय: समस्त संसार के पालनहार श्रीहरि भगवान विष्णु और विष्णुप्रिया मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें.पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं.सजग रहें.
मिथुन - मित्रमंडली के साथ भ्रमण की योजना बना सकते हैं.परिचितों का समर्थन उत्साह बनाए रखेगा.विनम्रता और उत्साह से काम लेंगे.विविध प्रयासों में बेहतर रहेंगे.कार्यक्षेत्र में निसंकोच रहेंगे.घर में सुखद वातावरण रहेगा.पेशेवर कार्यों में पहल बढ़ेगी.बड़ों की आज्ञा बनाए रखेंगे.व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेगा.कला कौशल संवार पर रहेगा.प्रभावपूर्ण स्थिति बनाए रखेंगे.प्रेम-स्नेह के मामलों में सफल होंगे.जरूरी बात कहने में संकोच नहीं करेंगे.
कामकाज अपेक्षित परिणाम देगा.चर्चा-संवाद में सहजता बनाए रखेंगे.सबका भरोसा जीतेंगे.अनुभवियों से सलाह बढ़ाएंगे.साख-सम्मान बनाए रखेंगे.उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे.आर्थिक लाभ में वृद्धि रहेगी.वाणिज्यिक सफलता का प्रतिशत संवरेगा.कामकाजी गतिविधियां प्रभावी बनी रहेंगी.आर्थिक चर्चा-संवाद में प्रभावी बने रहेंगे.विभिन्न कार्यों में उत्साह दिखाएंगे. स्मरणीय पल बनेंगे.सामंजस्य रखेंगे.सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे.खानपान बेहतर रहेगा.जोखिम उठाएंगे.
शुभ रंग: आंवला
शुभ अंक: 3, 4 और 5
कल का उपाय: समस्त संसार के पालनहार श्रीहरि भगवान विष्णु और विष्णुप्रिया मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें.पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं.सक्रियता बनाए रखें.
कर्क - घर का वातावरण सामान्य रहेगा.घर से जुड़े भावनात्मक संवाद में धैर्य दिखाएं.बड़ों का सानिध्य रखें.अपनों से करीबी बनाए रखें.प्रबंधन में बेहतर बने रहेंगे.विनम्रता और विवेक से काम लेंगे.भवन एवं वाहनादि के मामलों में रुचि बढ़ेगी.सुनी बातों पर भरोसे से बचें.स्वजनों से मतभेद बने रह सकते हैं.अत्यधिक सोच-विचार व चिंता से बचें.घर-परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा.परिजनों के समक्ष अपना मत रखने में संकोच बनाए रखेंगे.संकीर्णता को त्यागें.
अधिकारियों से करीबी बनाए रखेंगे.सबसे तालमेल बढ़ाएंगे.करियर में सकारात्मकता बनी रहेगी.संपर्क अच्छा बनाए रखेंगे.नेतृत्व के निर्देशों की अनदेखी से बचेंगे.संसाधनों में रुचि दिखाएंगे.पेशेवरता और नियमितता बनाए रखेंगे.जिद्द में न आएं.जरूरी वस्तुओं की खरीदी पर जोर होगा.अपेक्षित लाभ एवं पद-प्रतिष्ठा बनी रहेगी. सबके प्रति सद्भावना बनाए रखें.स्वास्थ्य जांच नियमित कराएं.खानपान बेहतर रहेगा.अफवाह व पूर्वाग्रह से बचें.भेदभाव से दूर रहें.
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 2, 3, 4 और 5
कल का उपाय: समस्त संसार के पालनहार श्रीहरि भगवान विष्णु और विष्णुप्रिया मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें.पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं.बड़ा सोचें.
सिंह - वाणिज्यिक कार्यों में तेजी आएगी.कारोबारी मामले अपेक्षा के अनुरूप बने रहेंगे.सीख-सलाह से आगे बढ़ेंगे.सभी से मेलजोल बढ़ाएंगे.भेंटवार्ता में पहल बढ़ाएंगे.करीबी की खुशी का ख्याल रखेंगे.आलस्य का त्याग करें.वातावरण अनुकूल रहेगा.संबंधों का लाभ उठाएंगे.जानकारी जुटाने में आगे होंगे.सहकारी विषयों में रुचि बढ़ाएंगे.उत्साह से काम लेंगे.सामाजिक कार्यों में शुभता रहेगी.भाई-बंधुओं के साथ सुख से रहेंगे.व्यवहार में विनम्रता बढ़ेगी.
पेशेवर उच्च व उम्दा प्रदर्शन बनाए रहेंगे.तेजी से लक्ष्यों को पाएंगे.कार्यविस्तार का प्रयास होगा.यात्रा संभव है.कामकाजी वातावरण संवार पर बना रहेगा.जिम्मेदारी निभाएंगे.आर्थिक हितों को साधेंगे.वित्तीय लाभ बढ़त पर रहेगा.श्रेष्ठ प्रयास आगे बढ़ाएंगे.सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे.साहस से काम लेंगे.विविध योजनाएं व प्रस्ताव जिम्मेदारों से साझा करेंगे.व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा.स्वयं पर ध्यान देंगे.स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.संवाद प्रभावी रहेगा.बड़प्पन बनाए रखेंगे.कार्यशैली में सुधार होगा.
शुभ रंग: ऐप्पल रेड
शुभ अंक: 1, 3, 4, 5 और 7
कल का उपाय: समस्त संसार के पालनहार श्रीहरि भगवान विष्णु और विष्णुप्रिया मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें.पीली वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं.आस्था रखें.
कन्या - घर में खुशियों का संचार बढ़ा रहेगा.परिवार में आनंदपूर्वक रहेंगे.नजदीकी वातावरण मनोनुकूल बना रहेगा.इच्छित लक्ष्यों को हासिल करेंगे.साख-प्रभाव बढ़त पर रहेंगे.जिम्मेदारों से भेंट होगी.महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करेंगे.परिजनों का समर्थन मिलेगा.करियर-कार्यों में तेजी रखेंगे.मधुर व्यवहार बढ़ेगा.सभी का मन जीतेंगे.भव्य आयोजनों से जुड़ेंगे.सुखद यात्रा की संभावना रहेगी.अतिथि आगमन होगा.सभी का साथ पाएंगे.उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे.
कारोबारी स्तर ऊंचा रहेगा.योजनाओं पर फोकस रखेंगे.साख में वृद्धि होगी.वाणिज्यिक मामले पक्ष में बनेंगे.बड़प्पन की भावना बनाए रखेंगे.योग्यजन आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे.आर्थिक हितों को साधेंगे.सबका समर्थन बना रहेगा.योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे.आय व बचत पर ध्यान देंगे.करियर पर फोकस रखेंगे.पेशेवरों का उचित सम्मान बनाए रखेंगे. खानपान आकर्षक रहेगा.सेहत अच्छी रहेगी.मनोबल ऊंचा रहेगा.परिजन सहयोगी होंगे.व्यक्तित्व संवार पाएगा.उत्साह से भरे रहेंगे.
शुभ रंग: खाकी
शुभ अंक: 3, 4, 5 और 8
कल का उपाय: समस्त संसार के पालनहार श्रीहरि भगवान विष्णु और विष्णुप्रिया मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें.पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं.स्वयं पर ध्यान दें.
तुला - नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा.विविध कामकाजी प्रयासों में रुचि बढ़ाएंगे.पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे.विविध संबंधों में सहजता बढ़ेगी.अपनों में भेंट-मुलाकात बनी रहेगी.जीवनस्तर संवार पर रहेगा.आवश्यक लक्ष्यों को साधेंगे.आदर-भाव बना रहेगा.मित्रों की संख्या बढ़ेगी.लोगों से भेंट होगी.रिश्तों पर जोर रखेंगे.स्वजनों के साथ समय बिताएंगे.हर्ष-आनंद के क्षण बनेंगे.घर में उत्सव का वातावरण रहेगा.व्यवहार में मिठास रहेगी.भव्यता बनाए रखेंगे.
सफलता का प्रतिशत बढ़ा हुआ रहेगा.विभिन्न मामलों में तेजी आएगी.योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे.साख-सम्मान पर ध्यान देंगे.करियर- में प्रभाव बढ़ेगा.आर्थिक लाभ बढ़त पाएगा.कला कौशल में वृद्धि होगी.योजना विस्तार को बल मिलेगा.संपत्ति के प्रयास संवरेंगे.रचनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा.वित्तीय विषयों पर ध्यान देंगे.निजी जीवन अच्छा रहेगा.सभी को प्रभावित करेंगे.रिश्तों में सुधार आएगा.आत्मविश्वास बढ़त पाएगा.दिनचर्या व्यवस्थित रखेंगे.जीवनशैली संवार पर रहेगी.खानपान पर ध्यान देंगे.स्मरणशक्ति में सुधार होगा.
शुभ रंग: फिरोजी
शुभ अंक: 4, 5 और 6
कल का उपाय: समस्त संसार के पालनहार श्रीहरि भगवान विष्णु और विष्णुप्रिया मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें.पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं.सरलता बनाए रहें.
वृश्चिक - खर्च पर नियंत्रण बनाए रखें.रिश्तों को निभाएं.मेलजोल बढ़ाने के लिए अवसर बनेंगे.निवेश में सजगता रखेंगे.सहजता से आगे बढ़ेंगे.कामकाज सामान्य रहेगा.यात्रा हो सकती है.दान-दिखावे व धर्म-कार्य में रुचि बढ़ेगी.जल्दबाजी न दिखाएं.पेशेवर चर्चाओं में भाग लेंगे.सूझबूझ और जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखें.बजटीय गतिविधियों पर ध्यान बढ़ा रहेगा.विदेशी मामलों में रुचि लेंगे.रिश्तेदारों व संबंधियों से बनाकर चलें.औरों की बातों को ध्यान से सुनें.
व्यावसायिक परिणाम सामान्य बने रहेंगे.धैर्य से काम लें.नियम का पालन रखें.कार्यव्यवस्था और अनुशासन रखेंगे.व्यक्तित्व संवार पर जोर बनाए रखेंगे.भूलचूक से बचें. आर्थिक कार्य सामान्य बनेंगे.लेनदेन में सहजता लाएं.न्यायिक मामले उभर सकते हैं.अपरिचितों से दूरी बनाए रहें.कार्यविस्तार के मामले गति लेंगे.योजनानुसार आगे बढ़ें.बजट से चलें. आवश्यक बातों में स्पष्टता बनाए रखें.रिश्तों में गंभीरता बनाए रखें.विपक्षियों से सतर्क रहें.मितभाषी बने रहें.लोगों से सावधानी बरतें.चर्चा-संवाद में सहज रहें.सबसे तालमेल बनाकर रखेंगे.निजी बातों पर फोकस रखें.आवश्यक निर्णय लेने में उतावली न दिखाएं.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3, 5, 7 और 9
कल का उपाय: समस्त संसार के पालनहार श्रीहरि भगवान विष्णु और विष्णुप्रिया मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें.पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं.व्यर्थ निवेश से बचें.
धनु - कामकाज में पहल बनाए रखेंगे.विभिन्न विषयों में तेजी लाएंगे.सक्रियता से कारोबार में आगे बढ़ेंगे.सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा.नियमों का पालन बनाए रखेंगे.आर्थिक प्रबंधन व प्रशासन के कार्य बनेंगे.अनुबंधों में गति आएगी.निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे.उद्योग-व्यापार से जुड़े मामले संवरेंगे.इच्छित परिणाम बनेंगे.महत्वपूर्ण लोगों से जुड़ाव बढ़ेगा.बजट पर नियंत्रण बढ़ाएंगे.शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे.करियर-कार्यों में सक्रियता आएगी.भावनात्मकता मजबूत होगी.
कार्ययोजना गति पाएगी.व्यापार में निरंतरता लाएंगे.पेशेवर मामले गति लेंगे.उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा.प्रतिस्पर्धा में रुचि बढ़ाएंगे.नेतृत्व क्षमता संवरेगी. उद्योग-व्यापार संवार पाएगा.व्यवसाय संवार के मौके बढ़ेंगे.प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेगी.सभी का भरोसा बनाए रखेंगे.लाभकारी अवसर भुनाएंगे.आय के स्रोत बनेंगे. व्यवहार प्रभावी रहेगा.कार्यों में गति रखेंगे.प्रतिभा पर जोर रहेगा.स्वयं पर ध्यान देंगे.मनोबल ऊंचा रहेगा.स्वास्थ्य में सुधार होगा.
शुभ रंग: आम्र समान
शुभ अंक: 3, 7 और 9
कल का उपाय: समस्त संसार के पालनहार श्रीहरि भगवान विष्णु और विष्णुप्रिया मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें.पीली वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं.बड़प्पन रखें.
मकर - करियर में उचित अवसर बने रहेंगे.लाभ में उछाल आएगा.प्रबंधकीय अवसर बल पाएंगे.लंबित धन की प्राप्ति होगी.पेशेवर परिणाम पक्ष में बनेंगे.पैतृक विषय अनुकूल रहेंगे.अनुभव का लाभ उठाएंगे.सबका साथ-सहयोग पाएंगे.करियर-कारوبार में प्रभाव बनाए रखेंगे.अधिकारियों से सामंजस्य बढ़ाएंगे.चहुंओर शुभता रहेगी.शासकीय विषय गति लेंगे.पुरस्कृत हो सकते हैं.कारोबारी मामलों में उत्साह बनाए रखेंगे.साहसिक फैसलों में सहज रहेंगे.लेनदेन के अवसर बढ़ेंगे.
कामकाजी व वित्तीय मामले गति लेंगे.प्रभावी प्रदर्शन बना रहेगा.पेशेवर गतिविधियों में सहकर्मी सहायक होंगे.जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे.कार्यक्षेत्र में दखल बढ़ेगा.आर्थिक विषयों में सक्रियता आएगी.व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ेंगे.मान-सम्मान प्राप्त होगा.पद-प्रतिष्ठा को बढ़ावा मिलेगा.सभी सहयोग करेंगे. भावनात्मक मामलों में हिम्मत बढ़ेगी.संबंध मधुर रहेंगे.परिजन प्रसन्न रहेंगे.सबके साथ सुखद समय बिताएंगे.अपनों के लिए प्रभावी प्रयास करेंगे.इच्छित सूचना प्राप्त होगी.जीवन में हर्ष-आनंद बढ़ेगा.निजी चर्चाओं में उत्साह से बात रखेंगे.रिश्तों में मजबूती आएगी.
शुभ रंग: पीतवर्ण
शुभ अंक: 4, 5, 8 और 9
कल का उपाय: समस्त संसार के पालनहार श्रीहरि भगवान विष्णु और विष्णुप्रिया मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें.पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं.मदद का भाव बनाए रखें.
कुंभ - आत्मविश्वास ऊंचा बना रहेगा.श्रेष्ठ कार्यों को पूरे विश्वास से आगे बढ़ाएंगे.चहुंओर हित-लाभ और संवार बनाए रखेंगे.प्रबंधन के कार्य गति पाएंगे.कारोबारी स्थिति मजबूत रहेगी.उत्साह से आगे बढ़ेंगे.व्यवस्थाएं अनुकूल रहेंगी.इच्छित परिणाम पाने में मदद मिलेगी.कार्य-व्यापार में उछाल आएगा.धार्मिक गतिविधियों से जुड़ेंगे.शिक्षा पर जोर देंगे.चहुंओर सुखद परिणाम पाएंगे.योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे.लेनदेन में सहजता दिखाएंगे.मित्रों में विश्वास बढ़ेगा.भाग्य पर फोकस होगा.
कारोबार में लाभ बढ़ेगा.पेशेवर प्रदर्शन अच्छा रहेगा.व्यवस्थित ढंग से कार्य करेंगे.लक्ष्यों को साधेंगे.भेंटवार्ता में प्रभावी रहेंगे.कामकाजी सुविधाएं व सक्रियता बढ़ेगी.आर्थिक संकल्पों को पूरा करेंगे.परिस्थितियों में सकारात्मकता बढ़ेगी.विश्वास बढ़ा रहेगा.सत्ता के लंबित मामले गति पाएंगे.अनुबंधों में सहजता रखेंगे. सोच ऊंची रखेंगे.चर्चा-संवाद प्रभावी रहेंगे.लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे.अनुकूलता बनी रहेगी.सहयोग का भाव रहेगा.
शुभ रंग: हल्का भूरा
शुभ अंक: 3, 4, 5 और 8
कल का उपाय: समस्त संसार के पालनहार श्रीहरि भगवान विष्णु और विष्णुप्रिया मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें.पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं.पीड़ित की मदद करें.
मीन - छोटी बातों में समय न व्यर्थ जाने दें.उलझाव ऊर्जा व समय नष्ट कर सकते हैं.परिवार की सलाह को अनदेखा न करें.अपनों पर भरोसा बनाए रखें.कामकाज में लापरवाही न बरतें.जल्दबाजी में चर्चा-समझौते न करें.भारी काम उठाने से बचें.स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें.नवीन प्रयासों में सजगता दिखाएंगे.आकस्मिक स्थिति का सामना करेंगे.जोखिमपूर्ण कार्यों से बचेंगे.मितभाषी रहें.अपरिचितों से दूरी रखें.सूझबूझ और सजगता से कार्य-व्यापार में कदम आगे बढ़ाएं.बहकावे में आने से बचें.
जोखिम न लें.स्मार्ट डिले की नीति रखें.पेशेवरता व निरंतरता बढ़ाएं.जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार बनाए रखें.लोभ-प्रलोभन में आकर चूक न करें.सीख-सलाह मानें.आर्थिक स्तर सामान्य रहेगा.प्रलोभन व प्रभाव में आने से बचें.बजट से चलें.व्यवस्था का सम्मान करें.लाभ प्रतिशत साधारण रहेगा.परिस्थितियां दबावपूर्ण बनी रह सकती हैं.
खानपान में सात्विक रहें.सजगता व तैयारी पर जोर बढ़ाएं.विनम्रता से काम लें.जिद्द को त्यागें.स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 3, 7 और 9
कल का उपाय: समस्त संसार के पालनहार श्रीहरि भगवान विष्णु और विष्णुप्रिया मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें.पीली वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं.मदद करते रहें.
अरुणेश कुमार शर्मा