मेष - कार्यक्षेत्र में अनुकूलता का संचार बना रहेगा. पैतृक मामले व प्रशासन के कार्य सहजता से बनेंगे. अधिकारीवर्ग सहयोगी रहेगा. मान प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. लोगों को जोड़ने में सफल होंगे. जिम्मेदारों से नजदीकी बढ़ाएंगे. समकक्षों की मदद से कार्य संवार पर बना रहेगा. प्रबंधन के प्रयास बेहतर होंगे. भावनाओं पर अंकुश रखेंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा. स्पष्टता से काम लेंगे. सभी का समर्थन बना रहेगा. वरिष्ठों और समकक्षों का साथ पाएंगे. पारिवारिक पक्ष संवार पाएगा.
नौकरी व्यवसाय- वाणिज्यिक प्रयासों को गति देंगे. वादा पूरा करेंगे. योग्यता प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप रहेगा. करियर कारोबार के मामले साधेंगे. पेशेवर गतिविधियों से जुड़ेंगे. उद्योग कार्यों में गति आएगी.
शुभ अंक: 1, 2, 3 और 9
शुभ रंग: चेरी रेड
कल का उपाय: आदिशक्ति देवी मां सिद्धीदात्री की पूजा वंदना करें. यज्ञादि और व्रत संकल्प विधिवत् पूरा करें. सहकार बढ़ाएं.
वृष - सभी मामले उचित दशा दिशा में बने रहेंगे. चर्चा संवाद असरदार रहेंगे. मित्रगण सहयोगी होंगे. धर्म और आस्था को बल मिलेगा. आत्मविश्वास और उत्साह बनाए रखेंगे. इच्छित परिणाम बनेंगे. योजनागत विषयों पर जोर देंगे. लोगों से तालमेल बढ़ेगा. मित्रों और सहकर्मियों का साथ पाएंगे. वरिष्ठों से भेंट होगी. प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. लेनदेन में सहजता बढ़ाएंगे. यात्रा की संभावना बढ़ेगी. आर्थिक वाणिज्यिक लाभ संवरेगा. अध्यात्म में रुचि बनी रहेगी. करीबी साथ निभाएंगे.
शुभ अंक: 1, 2, 3 और 6
शुभ रंग: सिल्वर
कल का उपाय: आदिशक्ति देवी मां सिद्धीदात्री की पूजा वंदना करें. यज्ञादि और व्रत संकल्प विधिवत् पूरा करें. जनकार्य करें. धर्मयात्रा बढ़ाएं.
मिथुन - लेनदेन के मामलों में उतावली से बचें. अहंकार न दिखाएं. महत्वपूर्ण चर्चाओं में सजगता से आगे बढ़ें. ठगों और विपक्षियों से सावधानी बनाए रखें. अप्रत्याशित घटनाक्रम संभव है. परिजनों का साथ बना रहेगा. बहस विवाद और अनिर्णय की स्थिति से बचेंगे. सूझबूझ और सजगता से कार्य सधेंगे. नीति धर्म का पालन करें. निजी विषय पक्ष में रहेंगे. परंपराओं को निभाएंगे. खानपान और सेहत देखें. अतिउत्साह और भावुकता में न आएं. चर्चा में विनम्र रहें. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएं.
नौकरी व्यवसाय- पेशेवर उम्मीदों पर खरा उतरेंगे. कार्य व्यापार में दबाव रहेगा. कारोबार को अपनों के सहयोग से आगे बढ़ाएंगे. विभिन्न कार्यों में निरंतरता बनाए रखें. करियर में सावधानी बरतेंगे.
शुभ अंक: 1, 2, 3 और 5
शुभ रंग: एक्वा कलर
कल का उपाय: आदिशक्ति देवी मां सिद्धीदात्री की पूजा वंदना करें. यज्ञादि और व्रत संकल्प विधिवत् पूरा करें. असहाय की मदद करें.
कर्क - करीबियों के साथ वक्त बिताएंगे. साझीदारों में बेहतर तालमेल बनाए रखेंगे. उद्योग व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. कारोबार में शुभता बढ़त पर रहेगी. साझा व्यवस्था पर जोर होगा. मित्र संबंध घनिष्ठ होंगे. प्रियजनों का साथ रहेगा. शुभ सूचनाओं से उत्साहित रहेंगे. गरिमा गोपनीयता रखेंगे. जिम्मेदारी संभालेंगे. दाम्पत्य में मधुरता बढ़ेगी. सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. साझेदारी के कार्यों में रुचि बढ़ाएंगे. औद्योगिक मामलों में सक्रियता आएगी. प्रतिभा प्रदर्शन अच्छा रहेगा.
नौकरी व्यवसाय- करियर उछाल पाएगा. कारोबार में पद प्रभाव बढ़ाएंगे. उद्यमिता का भाव बढ़ेगा. उल्लेखनीय प्रयास बनाए रखेंगे. नियमों का सम्मान करेंगे. साझा लाभ बेहतर बनेंगे. पेशेवर मामले गति लेंगे.
शुभ अंक: 1, 2, 3 और 5
शुभ रंग: पर्ल पिंक
कल का उपाय: आदिशक्ति देवी मां सिद्धीदात्री की पूजा वंदना करें. यज्ञादि और व्रत संकल्प विधिवत् पूरा करें. भरोसा बढ़ाएं.
सिंह - कामकाज सामान्य से बेहतर रहेगा. व्यावसायिक स्थिति सहज रहेगी. पेशेवर अवसर भुनाएंगे. समय प्रबंधन पर ध्यान दें. कारोबारी परिस्थितियां मिश्रित रहेंगी. स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाएंगे. सहकर्मियों का सहयोग रहेगा. मेहनत से आगे बढ़ेंगे. उद्योग व्यापार के प्रयास संवरेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में धैर्य दिखाएंगे. पेशेवरों का समर्थन रहेगा. नौकरीपेशा अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे. व्यवस्थाओं को महत्व देंगे. जोखिम लेने से बचें. लेनदेन में सतर्क रहें.
नौकरी व्यवसाय- करियर कारोबार में अनुशासन बढ़ाएं. ब़ड़ों की बातें ध्यान से सुनें. साथियों का समर्थन रहेगा. सेवाकार्यों को गति देंगे. कला कौशल पर भरोसा बढ़ेगा. विरोधियों के प्रति सावधान रहें.
शुभ अंक: 1, 2, 3 और 5
शुभ रंग: गेरुआ
कल का उपाय: आदिशक्ति देवी मां सिद्धीदात्री की पूजा वंदना करें. यज्ञादि और व्रत संकल्प विधिवत् पूरा करें. नियमपालन रखें.
कन्या - मित्रों में समय बिताना भाएगा. व्यर्थ की चिंता में नहीं आएंगे. आशंकाओं से मुक्त रहेंगेा. पेशेवर उत्साह और विश्वास से भरे रहेंगे. अवसर पर बात रखेंगे. शिक्षा संस्कार बेहतर बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत प्रयासों में आगे रहेंगे. परस्पर विश्वास बढ़ेगा. चहुंओर आनंद का वातावरण रहेगा. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बढ़ेंगे. मित्रों के साथ सुखद पल बिताएंगे. निजी मामलों में शुभता बढ़ेगी. निरंतरता रखेंगे. महत्वपूर्ण ल़़क्ष्यों पर फोकस रहेगा. सहकर्मियों का विश्वास जीतेंगे.
नौकरी व्यवसाय- आवश्यक कार्यों को गति देंगे. लक्ष्य समय पर पूरा करेंगे. कामकाजी मामलों में रुचि बढ़ाएंगे. सभी प्रभावित होंगे. कला कौशल से अपेक्षित परिणाम निकालेंगे. तेजी बनी रहेगी.
शुभ अंक: 1, 2, 3 और 5
शुभ रंग: मूनस्टोन
कल का उपाय: आदिशक्ति देवी मां सिद्धीदात्री की पूजा वंदना करें. यज्ञादि और व्रत संकल्प विधिवत् पूरा करें. वचन खें.
तुला - पारिवारिक संबंधों पर जोर देंगे. निजी मामलों में धैर्य से काम लें. प्रबंधन में सहजता बनाए रहेंगे. घर में सुख बढ़ा रहेगा. प्रेम स्नेह और बड़प्पन से सबका मन जीतेंगे. सुविधाओं पर फोकस बना रहेगा. निजता को बढ़ावा देंगे. पारिवारिक विषयों में सक्रियता दिखाएंगे. निजी कार्यों पर फोकस रहेगा. सुख संसाधन पर ध्यान देंगे. व्यक्तिगत विषयों रुचि बनी रहेगी. करीबियों की सुनेंगे. रिश्तों में उूर्जा रहेगी. आर्थिक मामलों में निरंतरता रखें. कामकाज में प्रभावशाली रहेंगे.
करियर कारोबार में प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. चर्चाओं में सहज रहें. उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. कार्यक्षेत्र में सूझबूझ और सामंजस्यता रखेंगे. सहजता से आगे बढ़ेंगे. जल्दबाजी नहीं दिखाएंगे.
शुभ अंक: 2 3, 6 और 9
शुभ रंग: आसमानी
कल का उपाय: आदिशक्ति देवी मां सिद्धीदात्री की पूजा वंदना करें. यज्ञादि और व्रत संकल्प विधिवत् पूरा करें. जिद से बचें.
वृश्चिक - परिवार के लोगों से मिलकर आगे बढ़ेंगे. अपनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. सामाजिक स्तर पर प्रभावी प्रदर्शन रहेगा. पेशेवर तेजी रखेंगे. संपर्क संवाद का क्षेत्र बड़ा होगा. महत्वपूर्ण लोगों से मेलजोल में रुचि रखेंगे. वाणिज्यिक कार्यों पर ध्यान देंगे. गणितीय विषयों में रुचि रहेगी. वाणिज्यिक प्रयास सफल होंगे. परिस्थितियां को भुनाएं. निजी जिम्मेदारियों को निभाने में आगे रहेंगे. बंधुत्व भाव बढ़ेगा. भाई बहनों से करीबी बढ़ेगी. संबंधियों का सहयोग रहेगा.
वाणिज्यिक मामले पक्ष में बनेंगे. सहकारी कार्यों पर जोर देंगे. व्यापारियों का भरोसा जीतेंगे. कार्य प्रबंधन बढ़ेगा. सभी से सामंजस्य रखेंगे. व्यवसायिक यात्रा संभव है.
शुभ अंक: 1, 3 और 9
शुभ रंग: मरून
कल का उपाय: आदिशक्ति देवी मां सिद्धीदात्री की पूजा वंदना करें. यज्ञादि और व्रत संकल्प विधिवत् पूरा करें. सक्रियता बनाए रहें.
धनु - धनधान्य के मामले बनेंगे. पैतृक संपत्ति के कार्यों में सफल होंगे. व्यापार व्यवसाय प्रभावपूर्ण रहेगा. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. रक्त संबंध बल पाएंगे. सकियता और साहस बनाए रखेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. मेहमानों का आना बना रहेगा. भव्यता पर जोर रखेंगे. उत्सव आनंद बना रहेगा. परंपरागत कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. विभिन्न आयोजनों से जुड़ेंगे. आस्था अध्यात्म के अवसर बढ़ेंगे. धनधान्य बढ़त पर रहेेंगे. घर परिवार में साज संवार बढ़त पर रहेंगे.
कारोबारी प्रयासों में उछाल रहेगा. पेशेवर सफलता पाएंगे. वाणिज्यिक मामले बल पाएंगे. शुभ कार्यों से जुड़ंेगे. संपर्क का लाभ उठाएंगे. रुटीन बेहतर रखेंगे. कामकाज अच्छा रहेगा.
शुभ अंक: 1, 2 और 3
शुभ रंग: भगवा
कल का उपाय: आदिशक्ति देवी मां सिद्धीदात्री की पूजा वंदना करें. यज्ञादि और व्रत संकल्प विधिवत् पूरा करें. भक्तिभाव बढ़ाएं.
मकर - नवकार्यों में बढ़त बनी रहेगी. लगनशील बने रहेंगे. अनुकूलन का स्तर बढ़त पर रहेगा. पारिवार में सुख सौख्य रहेगा. उन्नति की राह बढ़त पर रहेगी. सफलता प्रतिशत ऊंचा रहेगा. वाणी व्यवहार को बल मिलेगा. नवाचार पर जोर होगा. सुखद सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं. साहस पराक्रम से आगे बढ़ेंगे. विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे. लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. दीर्घकालिक योजनाएं आगे बढ़ेंगी.
व्यापार में सक्रियता बनी रहेगी. उच्च प्रस्ताव मिलेंगे. प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप रहेगा. कामकाज में सबका साथ सहयोग बढे़गा. प्रस्तावों को गति मिलेगी. तेजी से कार्य करेंगे.
शुभ अंक: 2, 5 और 8
शुभ रंग: मडकलर
कल का उपाय: आदिशक्ति देवी मां सिद्धीदात्री की पूजा वंदना करें. यज्ञादि और व्रत संकल्प विधिवत् पूरा करें. सृजन बढ़ाएं.
कुंभ - खर्च बजट से अधिक बना रह सकता है. निवेश पर अंकुश बनाए रखें. विविध योजनाओं में नियंत्रण बनाए रखें. न्यायिक मामलों में गति आएगी. रिश्तेदारों का साथ सहयोग रहेगा. करीबियों का भरोसा जीतें. बड़ी सोच से काम लें. पेशेवर प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. संबंधों को बेहतर बनाए रखेंगे. अपनों के लिए क्षमता से सधिक करने का भाव रखेंगे. लेनदेन में सजग रहें. निवेश और खर्च पर अंकुश कठिन होगा. वैदेशिक विषयों में अनुकूलता बढ़ेगी.
आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचेंगे. व्यापार में उतावले न हों. कामकाज में झूठ व दिखावे से बचें. सामान्य परिणाम बनेंगे. विभिन्न कार्यों को वक्त पर पूरा करेंगे.
शुभ अंक: 2, 3 और 8
शुभ रंग: आसमानी
कल का उपाय: आदिशक्ति देवी मां सिद्धीदात्री की पूजा वंदना करें. यज्ञादि और व्रत संकल्प विधिवत् पूरा करें. सतर्कता बढ़ाएं.
मीन - आवश्यक मामलों में गति लाएंगे. कामकाजी समकक्षों से भेंट होगी. सामंजस्यता से आगे बढ़ें. महत्वपूर्ण योजनाएं समर्थन पाएंगी. लक्ष्यों को साधने में सफल होंगे. करियर व्यापार में सक्रियता रखेंगे. महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे. बहुमुखी प्रतिभा प्रदर्शन बना रहेगा. अच्छे लाभ की संभावना रहेगी. उन्नति के अवसर बढ़ेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को गति देने में सफल रहेंगे. लक्ष्य साधने का प्रयास रखें. विभिन्न मामले संवार पर बने रहेंगे. करीबियों से खुशियां साझा करेंगे.
प्रसिद्धि बढ़त पाएगी. पेशेवर संबंधों का लाभ उठाएंगे. प्रतिभा संवार पाएगी. प्रदर्शन से जगह बनाएंगे. करियर में उचित परिणाम बनेंगे. कामकाज संवार पर रहेगा. व्यवसायिक कार्यों को गति देंगे.
शुभ अंक: 1, 2, 3 और 6
शुभ रंग: सिंदूरी
कल का उपाय: आदिशक्ति देवी मां सिद्धीदात्री की पूजा वंदना करें. यज्ञादि और व्रत संकल्प विधिवत् पूरा करें. सात्विकता बढ़ाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा