मेष राशि
आज मेष राशि वालों की कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोग अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखेंगे. व्यापार में तेजी बनी रहेगी. अलग-अलग व्यावसायिक मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. सहकर्मियों का सहयोग भी बनाए रखेंगे.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए प्रशासनिक पक्ष मजबूत रहेगा. कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर जोर देंगे. किसी भी तरह के प्रलोभन में आने से बचें. समय का सही प्रबंधन करना जरूरी होगा. पेशेवर स्थिति मजबूत होगी. कामकाज के लिए संसाधनों में वृद्धि हो सकती है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों की योजनाओं को गति मिलेगी. कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा सफल हो सकती है. कारोबार में नियम-कानून का ध्यान रखेंगे. अपने अनुभव का पूरा लाभ उठाएंगे. कला से जुड़े लोगों को प्रतिभा दिखाने के अवसर मिल सकते हैं. व्यापार विस्तार के प्रयास सफल होंगे.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को कारोबार में सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा. व्यापार में अपेक्षित उछाल बना रह सकता है. करियर में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखेंगे. अपने प्रयासों को सही दिशा और गति देंगे. कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक रहने के संकेत हैं.
सिंह राशि
सिंह राशि वाले कारोबार में प्रभावशाली बने रहेंगे. रचनात्मक कामों को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे. शुभ प्रस्तावों में बढ़ोतरी हो सकती है. कामकाज से जुड़े प्रयासों में तेजी आएगी. साझा कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और आपसी तालमेल बनाए रखने पर जोर रहेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आज करियर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. कामकाज में स्मार्टनेस और कारोबार में अनुशासन बनाए रखें. व्यावसायिक मामलों में विरोधियों से सतर्क रहें. हालांकि विदेश से जुड़े कामों में परिस्थितियां आपके पक्ष में बन सकती हैं.
तुला राशि
तुला राशि के जातक पेशेवर मामलों में अपेक्षित सफलता हासिल कर सकते हैं. कामकाज के प्रयासों में सुधार आएगा. प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहेगा. मन में चल रही पेशेवर आशंकाएं दूर होंगी. अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ेंगे.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों का ध्यान कामकाज के विस्तार पर रहेगा. साहस और पराक्रम के साथ आगे बढ़ेंगे. वित्तीय क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा. हालांकि जिद और अहंकार से बचना जरूरी होगा. किसी भी महत्वपूर्ण काम को लंबित न रखें.
धनु राशि
धनु राशि वालों की पेशेवर बातचीत सफल हो सकती है. व्यावसायिक मामलों में स्थिति बेहतर रहेगी. काम करने की क्षमता और आत्मविश्वास में मजबूती आएगी. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और बनाई गई योजनाओं को सफल बनाने में मदद मिलेगी.
मकर राशि
मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतनी होगी. बहस और विवाद से दूर रहें. अलग-अलग कामों को नियंत्रण में रखने की कोशिश करेंगे. अपनी कार्यकुशलता पर भरोसा बढ़ेगा. जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने पर जोर रहेगा. हालांकि लाभ प्रभावित रह सकते हैं.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए करियर में लाभ के अवसर बने रहेंगे. कामकाज में संतुलन बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करेंगे. योजनाओं को लंबित न रखें. कारोबार सामान्य से अच्छा बना रहेगा. पेशेवर लोगों के साथ तालमेल बढ़ेगा.
मीन राशि
मीन राशि वाले कार्यक्षेत्र में सहजता बनाए रखेंगे. अपनी योजनाओं को मजबूती देंगे. मेहनत के साथ काम करेंगे. कार्यगति बेहतर रहेगी. नौकरीपेशा लोगों का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है. हालांकि सफेदपोश ठगों से सतर्क रहने की जरूरत होगी.
अरुणेश कुमार शर्मा