मकर
थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स
आज का दिन आप के लिए मन की बातें अन्य से बांटने में संकोच बनाए रखने का संकेत है. नकारात्मक चर्चाओं से दूर रहें. अन्य लोगों पर अधिक भरोसा करने से बचें. धोखे की आशंका है. धैर्य व निरंतरता बनाए रखें. सूझबूझ से आगे बढ़ें. परिजनों से मेलजोल बढ़ाएं. कामकाजी विषयों पर फोकस रहेगा. कार्यव्यवस्था बनाए रखें. जिद व अहंकार न दिखाएं.
परिवार का समर्थन रहेगा. बड़ों की सीख सलाह पर जोर देंगे. समकक्षों और सहयोगियो से तालमेल बनाए रखेंगे. निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं करेंगे. अफवाह के शिकार होने से बचेंगे. आत्मविश्वास से कार्यों को संवारेंगे. गरिमा गोपनीयता पर जोर होगा. व्यक्तिगत मामलों में सावधानी से आगे बढ़ेंगे. नियमित प्रस्ताव मिलेंगे.
स्वास्थ्य: आत्मसंयम बनाए रहें. स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहें. असहजताओं से बचें.
आर्थिक स्थिति: धूर्त से बचें. वित्तीय मामलों में सतर्कता से आगे बढ़ें. नए लोगों से दूरी बनाएं.
रिश्ते: करीबियों का साथ बनाए रखें. रिश्तों में सूझबूझ दिखाएं. परिजन सकारात्मकता रहेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा