कार्य व्यापार बढ़त पर रहेगा. सभी मामलों में इच्छित उपलब्धियां बनेंगीं. उद्योग व्यापार में रुटीन बनाए रखेंगे. करियर को उचित दिशा देंगे. लाभ को बढ़ावा मिलेगा. आर्थिक मामलों को गति देंगे. साख सम्मान बढ़ा हुआ रहेगा. जिम्मेदारियों को हरसंभव निभाने की कोशिश रखें. सात्विकता व सामंजस्य पर जोर दें. सोच विचारकर निर्णय लें. सेहत का ख्याल रखें. सबको साथ लेकर चलेंगे. वातावरण की अनुकूलता लाभ उठाएंगे. कार्य व्यापार अपेक्षा से अच्छा रहेगा.
नौकरी व्यवसाय- पेशेवर प्रयासों को गति मिलेगी. कार्यक्षमता बेहतर रहेगी. लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे. साहस व सूझबूझ रखेंगे. जिद और अंहकार त्यागेंगे. कामकाजी विषयों को पूरा करने पर जोर दें.
धन संपत्ति- आर्थिक लाभ का प्रतिशत बेहतर रहेगा. उद्योग व्यापार में हितलाभ बढ़ेगा. विविध कार्य पक्ष में बनेंगे. संपत्ति के विषयों से जुड़ेंगे. विभिन्न मामलों में गति आएगी. संतुलन बढ़ाएंगे.
प्रेम मैत्री- परिवार संग वक्त बिताएंगे. संबंधों में विश्वास बनाए रखेंगे. मुलाकात असरदार रहेगी. वचन निभाएंगे. परिवार में समय देंगे. बड़प्पन रखेंगे. सुख सौख्य बढे़गा. मन के मामले संवरेंगे. रिश्तों में मजबूती आएगी. संबंध घनिष्ठ होंगे. सुख सौख्य रहेगा. जिद में न आएं.
स्वास्थ्य मनोबल- खानपान में सहज रहेंगे. सात्विकता बढ़ाएंगे. व्यक्तित्व मजबूत रहेगा. उत्साह से कार्य करेंगे. मनोबल बढ़ा रहेगा. सक्रियता बढ़ाएं.
आज का उपाय: आदिशक्ति के मातृ स्वरूप देवी मां स्कंदमाता की पूजा वंदना करें. आस्था और सात्विकता बढ़ाएं. पीला दान करें. विनम्र रहें.
शुभ अंक : 6, 8 और 9
शुभ रंग : पीतांबरी
अरुणेश कुमार शर्मा