पेशेवर मामलों में उत्साह बनाए रखेंगे. चर्चा संवाद में सावधानी बरतेंगे. व्यक्तिगत संबंध मजबूत रहेंगे. बुद्धि और विवेक से अपनी जगह बनाएंगे. कार्य को समय पर पूरा करने की सोच होगी. शीघ्रता से कार्य करेंगे. आशंकाओं से मुक्त रहेंगे. अध्ययन व परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. कामकाज पर फोकस रहेगा. व्यापार पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. सहयोगियों से तालमेल बढ़ेगा. सुखद एवं मनोरंजक यात्रा पर जाएंगे. रिश्तों को बेहतर बनाएंगे. कामकाज में उचित जगह बनाए रखेंगे.
नौकरी व्यवसाय- करियर में सहजता से आगे बढ़ेंगे. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. महत्वपूर्ण कार्याे को गति दंेगे. स्मार्ट वर्किंग बढ़ावा मिलेगा. सबका सहयोग मिलेगा. सहकार की भावना रखेंगे.
धन संपत्ति-- आर्थिक प्रयासों में तेजी बनाए रखेंगे. लाभ एवं विस्तार के कार्य संवारेंगे. ऊर्जा उत्साह से भरे रहेंगे. अड़चनें दूर होंगी. तेजी से निर्णय लेंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी.
प्रेम मैत्री- करीबियों से मन की बातें कह पाएंगे. संबंधों में मिठास बढ़ेगी. वाणी व्यवहार में स्पष्टता बनाए रखेंगे. सभी से तालमेल बढ़ेगा. शुभ प्रस्ताव मिलेंगे. प्रेम संबंधों में शुभता बढ़ेगी. रिश्ते प्रगाढ़ होंगे. मित्र संबंध मजबूती पाएंगे. उमंग उत्साह बनाए रहेंगे. बड़प्पन का नजरिया रखेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- सक्रियता बढ़ाए रहेंगे. खानपान आकर्षक रहेगा. मनोबल ऊंचा होगा. उत्साही बने रहेंगे. व्यक्तित्व पर ध्यान देंगे.
आज का उपाय: देवी मां जगदम्बा दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं और मीठा चढ़ाएं. मित्रता निभाएं.
शुभ अंक : 3, 5, 6 और 8
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
अरुणेश कुमार शर्मा