Aaj ka Rashifal 19 अक्टूबर 2026: वृश्चिक राशि वाले पैसों के मामले में रहें सतर्क, व्यापार में हो सकता है नुकसान, जानें सभी राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 19 अक्टूबर 2026, Horoscope Today: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल जानें. करियर, व्यापार, धन, सेहत और परिवार के मामले में कैसा रहेगा दिन? जानें शुभ रंग, उपाय और मां सिद्धिदात्री की पूजा का खास उपाय.

Advertisement
all horoscope all horoscope

प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:36 AM IST

मेष राशि

आज आपका पराक्रम बढ़ेगा. आप तेजी से काम करेंगे. हालांकि, दूसरों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. करियर के क्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी. वहीं व्यापार में भी तेजी आने के संकेत हैं. 

जरूरी टिप: कम बोलें. शुभ रंग: केसरिया. उपाय: मां दुर्गा को लाल फल अर्पित करें.

वृष राशि

आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. प्रॉपर्टी से जुड़े काम बन सकते हैं. मित्रों के साथ मतभेद होने की आशंका है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. किसी भी काम में जल्दबाजी न करें. व्यापार में उधार लेकर पैसा लगाने से बचें. 

Advertisement

जरूरी टिप: यात्रा से बचें. शुभ रंग: गुलाबी. उपाय: मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें.

मिथुन राशि

आज आपको अपनी मेहनत बढ़ाने पर ध्यान देना होगा. करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है, लेकिन शत्रुओं से सावधान रहें. व्यापार से जुड़े काम भी बन सकते हैं. 

जरूरी टिप: अहंकार से बचें. शुभ रंग: भूरा. उपाय: मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें.

कर्क राशि

आज आप पूरे उत्साह के साथ काम करेंगे. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है. कहीं से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. हालांकि, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा. जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं. व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं. 

जरूरी टिप: नकारात्मक सोच से बचें. शुभ रंग: सफेद. उपाय: मां दुर्गा को चुनरी अर्पित करें.

Advertisement

सिंह राशि

आज आपके मन का तनाव दूर हो सकता है. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है. संतान की ओर से खुशी मिलेगी. हालांकि, उधार के लेनदेन से बचें. व्यापार में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. 

जरूरी टिप: धैर्य से काम करें. शुभ रंग: लाल. उपाय: मां दुर्गा को लाल फल अर्पित करें.

कन्या राशि

आज आपके खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है. विदेश से जुड़े काम बन सकते हैं.  संतान की ओर से सुख मिलेगा. करियर से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें. रिश्तों में मजबूती आएगी. व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं. 

जरूरी टिप: क्रोध से बचें. शुभ रंग: बादामी. उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

तुला राशि

आज उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं. अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ मिल सकता है. परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालें. विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है. व्यापार से जुड़े काम भी बन सकते हैं. 

जरूरी टिप: जल्दबाजी से बचें. शुभ रंग: क्रीम. उपाय: मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें.

वृश्चिक राशि

आज आपके नेतृत्व करने की क्षमता निखरकर सामने आएगी. कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है. सेहत के मामले में सावधानी बरतें, हालांकि रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें, क्योंकि व्यापार में नुकसान होने की आशंका है. 

Advertisement

जरूरी टिप: गुस्से से बचें. शुभ रंग: मरून. उपाय: मां दुर्गा की आरती करें.

धनु राशि

आज आपको भाग्य का साथ मिल सकता है. करियर के क्षेत्र में परिस्थितियां बेहतर होंगी. ऑफिस में सहयोगियों की मदद मिलेगी, लेकिन संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है. व्यापार में भी फायदा हो सकता है. 

जरूरी टिप: आलस्य से बचें. शुभ रंग: सुनहरा. उपाय: मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें.

मकर राशि

आज लोगों के साथ बेवजह उलझने से बचें. अपने काम सावधानी से करें. धन प्राप्ति के नए रास्ते बन सकते हैं. रिश्तेदारों से मुलाकात होने की संभावना है. अपनी सेहत का ध्यान रखें. व्यापार में जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें. 

जरूरी टिप: नकारात्मक सोच से बचें. शुभ रंग: हल्का नीला. उपाय: मां दुर्गा की आरती करें.

कुंभ राशि

आज काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. आपकी मेहनत का फल मिल सकता है. परिवार के सहयोग से कई काम पूरे होंगे. नकारात्मक सोच से दूर रहें. अपने खान-पान का ध्यान रखें. व्यापार में धन लाभ होने के योग हैं.

जरूरी टिप: गुस्से से बचें. शुभ रंग: सफेद. उपाय: मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें.

मीन राशि

आज किसी को पैसा उधार देने से बचें. किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए हर काम सावधानी से करें. अपनी सेहत का ध्यान रखें. स्वभाव में अहंकार न आने दें. व्यापार के मामलों में सतर्क रहें, क्योंकि नुकसान होने की आशंका है. 

Advertisement

जरूरी टिप: अहंकार से बचें. शुभ रंग: ऑरेंज. उपाय: मां दुर्गा को लाल फल अर्पित करें.

आज का विशेष उपाय

नवरात्र की नवमी तिथि पर आर्थिक बाधाओं से मुक्ति की कामना के लिए मां सिद्धिदात्री की पूजा करें. उन्हें 11 लाल पुष्प अर्पित करें और अनार व खीर का भोग लगाएं.  इसके बाद नौ कन्याओं को भोजन कराएं.  मां सिद्धिदात्री से सुख-समृद्धि व आर्थिक परेशानियां दूर करने की प्रार्थना करें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »