Aaj ka Rashifal 18 अक्टूबर 2026: मेष राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Rashifal 18 अक्टूबर 2026, Horoscope Today: मन में नकारात्मक विचार न आने दें और दूसरों से उलझने से बचें. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी, लेकिन रिश्तेदारों से मतभेद हो सकते हैं. सेहत पर ध्यान दें.

Advertisement
all horoscope all horoscope

प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:36 AM IST

मेष राशि

मन का तनाव दूर होगा. अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है. सेहत ठीक रहेगी. व्यापार में लाभ होने के योग हैं. हालांकि, लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें. जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. 

शुभ रंग मैरून है. उपाय के तौर पर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें.

वृष राशि

आपकी बातों से लोग आकर्षित होंगे. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. कोई बड़ा काम करने की योजना बन सकती है. हालांकि, जल्दबाजी में फैसला न करें. व्यापार पर अधिक ध्यान दें. गुस्से से बचना जरूरी है. 

Advertisement

शुभ रंग केसरिया है. उपाय के तौर पर दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

मिथुन राशि

मन में नकारात्मक विचार न आने दें. दूसरों से उलझने से बचें. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी, लेकिन रिश्तेदारों से मतभेद हो सकते हैं. सेहत पर ध्यान दें. व्यापार से जुड़े काम पूरे होने के योग हैं. जल्दबाजी करने से बचें. 

शुभ रंग हल्का लाल है. उपाय के तौर पर किसी गरीब को भोजन दान करें.

कर्क राशि

अपने खर्चों को नियंत्रण में रखें. उधार के लेनदेन से बचें. शत्रुओं पर विजय मिलने के योग हैं. हर काम सोच-समझकर करें. सेहत ठीक रहेगी.  व्यापार में लाभ हो सकता है. नकारात्मक विचारों से दूर रहें. 

शुभ रंग क्रीम है. उपाय के तौर पर दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

सिंह राशि

आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. परिवार के सदस्यों को अधिक समय दें. क्रोध के कारण बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें. सेहत पर भी ध्यान देना होगा. व्यापार में नुकसान होने की आशंका है. अहंकार से बचें.

Advertisement

शुभ रंग ऑरेंज है. उपाय के तौर पर मां दुर्गा की आरती करें.

कन्या राशि

आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है. रिश्तेदारों के साथ संबंध सुधरेंगे और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. अपने खर्चों को नियंत्रण में रखें. व्यापार में स्थिति मजबूत होगी. क्रोध करने से बचें. 

शुभ रंग सफेद है. उपाय के तौर पर दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

तुला राशि

भाग्य का साथ मिलेगा. मन उत्साहित रहेगा. मित्रों से मुलाकात हो सकती है. नई योजनाएं बनाने और उन्हें आगे बढ़ाने का अच्छा समय है. लाभ में वृद्धि के योग हैं. व्यापार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. अहंकार से बचें. 

शुभ रंग गुलाबी है. उपाय के तौर पर मां दुर्गा की आरती करें.

वृश्चिक राशि

करियर से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. अपने काम सावधानी से करें. शिक्षा से संबंधित कामों में सफलता मिल सकती है. किसी बात को लेकर अड़ियल रवैया न अपनाएं. लंबी दूरी की यात्रा से बचें. व्यापार में निवेश करने की योजना बन सकती है. नकारात्मक विचारों से दूर रहें. 

शुभ रंग हल्का पीला है. उपाय के तौर पर दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

धनु राशि

आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी, हालांकि मन में किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है. धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. कुछ नया करने की योजना बन सकती है. विदेश से संबंधित कामों में सफलता मिलने के योग हैं. व्यापार में लाभ हो सकता है. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. 

Advertisement

शुभ रंग केसरिया है. उपाय के तौर पर चींटियों को गुड़ और आटा मिलाकर खिलाएं.

मकर राशि

उधार के लेनदेन से बचें. अपने खर्चों को नियंत्रण में रखें. जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं. विदेश से जुड़े कामों में लाभ होने के योग हैं. सेहत का ध्यान रखें. व्यापार से संबंधित काम पूरे हो सकते हैं. आलस्य से बचें और काम पर ध्यान दें. 

शुभ रंग सी ग्रीन है. उपाय के तौर पर मां दुर्गा की आरती करें.

कुंभ राशि

योजना बनाकर काम करने का समय है. शिक्षा के क्षेत्र में अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी. जल्दबाजी में फैसला न करें. करियर से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं. अपने मन की हर बात दूसरों से साझा करने से बचें. व्यापार में नुकसान होने की आशंका है. कम बोलें और सोच-समझकर अपनी बात रखें. 

शुभ रंग नीला है. उपाय के तौर पर किसी गरीब को गुड़ दान करें.

मीन राशि

परिवार से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं. आप किसी काम में व्यस्त रहेंगे. तरक्की के लिए मेहनत बढ़ानी होगी. संतान की ओर से सुख मिल सकता है. किसी विवाद को बढ़ावा देने से बचें. व्यापार से जुड़े काम बनने के योग हैं. धैर्य के साथ अपने काम पूरे करें.

Advertisement

शुभ रंग सी पीला है. उपाय के तौर पर मां दुर्गा की आरती करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »