Aaj ka Rashifal 4 अप्रैल 2026: कन्या राशि वाले तार्किक व्यवहार करें, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Rashifal 4 अप्रैल 2026, Horoscope Today: भावुकता में आकर या दूसरों के प्रभाव में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें. परिजनों के साथ सामंजस्य बिठाने की कोशिश करें.  छोटे-मोटे मतभेदों को नजरअंदाज करें.

Advertisement
all horoscope all horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन साझेदारी और व्यापारिक विस्तार के दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ है. यदि आप किसी नए उद्योग या व्यापार को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो प्रयास तेज कर दें. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. आप अपनी उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे, जो आपको बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करेगी. प्रबंधन से जुड़े कार्यों में आपकी पकड़ मजबूत होगी.

Advertisement

शुभ रंग: गेंहुंआ

शुभ अंक: 6, 8, 9

उपाय: हनुमानजी के दर्शन करें . शनिदेव का स्मरण कर काली वस्तुओं का दान करें.

2. वृष राशि (Taurus)
आज आपकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का सुंदर संयोग बनेगा. पेशेवर संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी, लेकिन ध्यान रहे कि वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज न करें. आर्थिक लेन-देन में स्पष्टता रखना आपके लिए हितकारी होगा. वाणी पर संयम रखें.  तार्किक व्यवहार करें.

शुभ रंग: सिल्वर

 शुभ अंक: 4, 6, 8, 9

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.  नीली वस्तुओं का दान करें.

3. मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कला और कौशल को निखारने का है. मित्रों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा. आर्थिक मामलों में आपकी स्थिति मजबूत होगी . प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग हैं. घर में सुख-सौख्य और आनंद का वातावरण बना रहेगा.

Advertisement

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 4, 5, 8, 9

उपाय: शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान करें.  अध्ययन में निरंतरता बनाए रखें.

4. कर्क राशि (Cancer)
आज आपको थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है. भावुकता में आकर या दूसरों के प्रभाव में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें. परिजनों के साथ सामंजस्य बिठाने की कोशिश करें.  छोटे-मोटे मतभेदों को नजरअंदाज करें. संसाधनों और सुख-सुविधाओं की वस्तुओं में आपकी रुचि बढ़ेगी.

शुभ रंग: वाटर ब्लू

शुभ अंक: 2, 4, 8, 9

उपाय: हनुमानजी की पूजा करें. भावुकता पर नियंत्रण रखें.

5. सिंह राशि (Leo)
सामाजिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत सक्रिय रहने वाला है. भाई-बहनों के साथ संवाद बढ़ेगा.  आप साहस व पराक्रम से भरे रहेंगे. सूचनाओं के आदान-प्रदान में आप अग्रणी रहेंगे. आलस्य का त्याग करना आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा.

शुभ रंग: बैंगनी

 शुभ अंक: 1, 4, 9

उपाय: काली वस्तुओं का दान करें . जिम्मेदारियां बखूबी निभाएं.

6. कन्या राशि (Virgo)
कुल-परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. घर में किसी उत्सव जैसा माहौल रह सकता है. आपकी वाणी और संस्कारों की प्रशंसा होगी. महत्वपूर्ण बैठकों में आप अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहेंगे. मेहमानों का आगमन घर की रौनक बढ़ाएगा.

शुभ रंग: समुद्री

शुभ अंक: 4, 5, 8, 9

Advertisement

उपाय: शनिदेव का स्मरण करें.  जरूरतमंदों की मदद करें.

7. तुला राशि (Libra)
तुला राशि के लिए आज लाभ का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. रचनात्मक प्रयासों को सही दिशा मिलेगी . आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. दोपहर के बाद कार्यों में और भी तेजी आएगी. जीवन स्तर में सुधार होगा . आप नए कार्यों से जुड़ने के लिए उत्साहित रहेंगे.

शुभ रंग: स्फटिक के समान

शुभ अंक: 4, 6, 8, 9

उपाय: हनुमानजी के दर्शन करें . सहजता बनाए रखें.

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपको निवेश और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. विदेश से जुड़े कार्यों में गति आ सकती है. न्यायिक मामलों में सजग रहें . किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें. आत्मसम्मान बना रहेगा लेकिन जिद करने से बचें.निवेश पर ध्यान दें, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें.

शुभ रंग: गहरा भूरा

 शुभ अंक: 6, 8, 9

उपाय: काली वस्तुओं का दान करें . दूसरों के प्रति सहकार भाव रखें.

9. धनु राशि (Sagittarius)
आर्थिक रूप से आज का दिन शानदार रहने वाला है. आपकी आय के नए स्रोत बन सकते हैं और करियर में उन्नति की राह प्रशस्त होगी. नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा . आप विभिन्न योजनाओं को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा पाएंगे. प्रतिस्पर्धा में आप आगे रहेंगे. व्यापारिक लाभ मजबूत होगा, आय के अवसर बढ़ेंगे. अपनी योजनाओं पर फोकस बनाए रखें.

Advertisement

शुभ रंग: पीला

 शुभ अंक: 3, 6, 8, 9

उपाय: तिल या तिल के तेल का दान करें . हनुमानजी की वंदना करें.

10. मकर राशि (Capricorn)
प्रशासनिक और शासकीय कार्यों में आपको सफलता मिलेगी. अधिकारियों के साथ आपका सामंजस्य बेहतर होगा. पैतृक संपत्ति के मामलों में सकारात्मक संकेत मिलेंगे. कला और कौशल के क्षेत्र से जुड़े लोगों को पुरस्कृत किया जा सकता है. कारोबार में उछाल आएगा, योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें. घर में आनंद का वातावरण रहेगा, बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा.

शुभ रंग : गहरा नीला

शुभ अंक: 4, 6, 8, 9

उपाय: शनिदेव का स्मरण करें.  तेल का दान करें.

11. कुंभ राशि (Aquarius)
भाग्य आज आपका साथ देगा. धार्मिक कार्यों और आध्यात्मिक यात्राओं में आपकी रुचि बढ़ेगी. उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी. व्यापार में उछाल आएगा .  व्यवस्था पर आपका नियंत्रण बढ़ेगा.विश्वास के साथ किए गए कार्यों में सफलता निश्चित है.मित्रों और करीबियों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4, 6, 8, 9

उपाय: धर्मस्थल पर जाएं. हनुमानजी के दर्शन करें.

12. मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को आज अपनी सेहत के प्रति बहुत सावधान रहने की जरूरत है. कार्यों में ढिलाई और लापरवाही भारी पड़ सकती है. जोखिमपूर्ण कार्यों से बचें. धैर्य के साथ परिस्थितियों का सामना करें. स्थितियां थोड़ी मिश्रित रह सकती हैं, इसलिए अनावश्यक तनाव न लें.अपनी क्षमता से अधिक बोझ न उठाएं, नियमों का पालन करें. सफलता का प्रतिशत सामान्य रहेगा, सहकर्मियों से मदद लें.

Advertisement

शुभ रंग: हल्का भूरा

शुभ अंक: 3, 6, 8, 9

उपाय: अहंकार से बचें. शनि से संबंधित वस्तुओं का दान करें.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement