इस दिशा में खुलना चाहिए पैसों की तिजोरी का दरवाजा, कभी नहीं पड़ेगा धन का अकाल

घर में इस्तेमाल होने वाली इन अलमारियों को ज्योतिष में अलग-अलग ग्रहों से जोड़ा गया है. मसलन कपड़े, रसोई और धन रखने की अलमारी का संबंध क्रमशः शुक्र, सूर्य और बृहस्पति से माना जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इन अलमारियों को व्यवस्थित और सही दिशा में रखने के कुछ नियम होते हैं.

Advertisement
जिस अलमारी में नकदी, आभूषण या कीमती सामान रखा जाता है, उसका संबंध बृहस्पति ग्रह से माना गया है. जिस अलमारी में नकदी, आभूषण या कीमती सामान रखा जाता है, उसका संबंध बृहस्पति ग्रह से माना गया है.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:54 PM IST

आपने देखा होगा कि घरों में एक नहीं, बल्कि कई अलग-अलग तरह की अलमारियां होती हैं. घर में इस्तेमाल होने वाली इन अलमारियों को ज्योतिष में अलग-अलग ग्रहों से जोड़ा गया है. मसलन कपड़े, रसोई और धन रखने की अलमारी का संबंध क्रमशः शुक्र, सूर्य और बृहस्पति से माना जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इन अलमारियों को व्यवस्थित और सही दिशा में रखने के कुछ नियम होते हैं. इनका पालन कर आप बचत, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रख सकते हैं.

Advertisement

धन की अलमारी
जिस अलमारी में नकदी, आभूषण या कीमती सामान रखा जाता है, उसका संबंध बृहस्पति ग्रह से माना गया है. ऐसी अलमारी घर के दक्षिण-पश्चिम (साउथ-वेस्ट) दिशा में होना शुभ माना जाता है. साथ ही, अलमारी का दरवाजा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर खुलना बेहतर माना गया है. इससे धन की आवक बढ़ती है और आय-खर्च-निवेश संतुलित रहते हैं. अलमारी का रंग काला न रखने की सलाह दी गई है.

कपड़ों की अलमारी
कपड़ों की अलमारी का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है. इसलिए इसमें कपड़ों को सलीके से रखना शुभ माना गया है. कपड़ों को ठूंसकर रखने के बजाय व्यवस्थित तरीके से रखना चाहिए. इस अलमारी में सौंदर्य प्रसाधन, आभूषण और नकदी न रखें. हालांकि, यदि अलमारी में अलग लॉकर या बॉक्स बना हो तो उसमें जरूरी दस्तावेज रखे जा सकते हैं.

Advertisement

रसोई की अलमारी
रसोई की अलमारी सूर्य से संबंधित होती है, क्योंकि इसका संबंध भोजन और पोषण से होता है. रसोई की अलमारी में मसाले, अनाज और बर्तनों को अलग-अलग व्यवस्थित रखना बेहतर माना गया है. कांच और धातु के बर्तनों को भी अलग रखने की सलाह दी गई है. महीने में कम से कम एक बार विशेष रूप से अमावस्या के दिन रसोई की अलमारी की अच्छी तरह सफाई करनी चाहिए.

मॉड्यूलर किचन में किन बातों का रखें ध्यान?
यदि रसोई में बंद अलमारियां या मॉड्यूलर किचन हो तो लाल, नारंगी और सफेद रंग का संतुलित उपयोग शुभ माना गया है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ये रंग अग्नि तत्व को संतुलित करते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा व समृद्धि बनाए रखने में सहायक माने जाते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »