Surya Gochar 2026: शनि-सूर्य ने बनाया षडाष्टक योग, इन 3 राशियों की 1 महीना खूब होगी कमाई

सूर्य ने तुला राशि मे गोचर कर लिया है. इस राशि में रहकर सूर्य की सीधी दृष्टि कुंभ राशि में विराजमान राहु पर पड़ेगी. साथ ही, मीन राशि में बैठे शनि के साथ उनका षडाष्टक योग भी बनेगा. ज्योतिषविदों ने शनि-सूर्य के बीच बने षडाष्टक योग को कुछ राशियों के लिए शुभ बताया है.

Advertisement
सूर्य और शनि के बीच बना षडाष्टक योग 3 राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. (Photo: ITG) सूर्य और शनि के बीच बना षडाष्टक योग 3 राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:47 AM IST

सूर्य देव ने 17 अक्टूबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर किया था. अब सूर्य 17 नवंबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं. इस राशि में रहकर सूर्य की सीधी दृष्टि कुंभ राशि में विराजमान राहु पर पड़ेगी. साथ ही, मीन राशि में बैठे शनि के साथ उनका षडाष्टक योग भी बनेगा. ज्योतिषविदों ने शनि-सूर्य के बीच बने षडाष्टक योग को कुछ राशियों के लिए शुभ बताया है. इन राशियों को करियर, कारोबार और आर्थिक मोर्चे पर जबरदस्त लाभ मिलने के संकेत हैं. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

Advertisement

सिंह राशि
आपको अपना आत्मविश्वास बढ़ाने और योजनाओं को गति देने का मौका मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है या किसी महत्वपूर्ण काम की पेशकश हो सकती है. आय में वृद्धि होगी. व्यापार करने वाले जातकों के लिए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं. किसी पुराने परिचित के जरिए काम आगे बढ़ने की संभावना बन सकती है. इस दौरान दोस्त, रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध बहुत काम आएंगे. हालांकि किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी करने से बचना बेहतर रहेगा. अपनी योजनाओं को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने पर ध्यान दें.

धनु राशि
नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे लोगों को नए अवसरों पर नजर रखनी चाहिए. अचानक से किसी सुनहरे अवसर की दस्तक हो सकती है. नए प्रोजेक्ट से जुड़ने की योजना बना रहे जातकों को भी संभावनाओं पर विचार करने का मौका मिल सकता है. कारोबारियों के लिए नेटवर्किंग फायदेमंद हो सकती है. नए संपर्कों के जरिए काम को आगे बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक मामलों में आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. आय के स्रोत भी बढ़ सकते हैं. निजी जीवन में परिवार और करीबी लोगों के साथ समय बिताने से रिश्तों में बेहतर तालमेल बनाने में मदद मिल सकती है.

Advertisement

मकर राशि
यह समय करियर और पद-प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों में लाभकारी सिद्ध हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने या किसी काम का सकारात्मक परिणाम सामने आने की संभावना है. ऐसे में अपनी जिम्मेदारियों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने पर ध्यान देना उपयोगी रहेगा. कारोबार करने वाले लोगों को व्यवस्थित रणनीति के साथ आगे बढ़ने का लाभ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में अपनी बात रखते समय संयम बरतना जरूरी होगा. बातचीत में संतुलन बनाए रखने से अनावश्यक मतभेदों से बचने में मदद मिल सकती है. आर्थिक मामलों में लंबी अवधि की योजना बनाना फायदेमंद रह सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »