Dwidwadash Yog: 11 अप्रैल से बनेगा दुर्लभ द्विद्वादश योग, 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Dwidwadash Yog: ज्योतिष शास्त्र में 'द्विद्वादश योग' ग्रहों की एक विशेष स्थिति को कहा जाता है, जो कुंडली के भावों की गणना पर आधारित है. जब दो ग्रह एक-दूसरे से दूसरे (2nd) और बारहवें (12th) भाव में स्थित होते हैं, तो उनके बीच यह संबंध बनता है.

Advertisement
शुक्र और बुध के बीच 'द्विद्वादश योग. शुक्र और बुध के बीच 'द्विद्वादश योग.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:10 AM IST

Dwidwadash Yog:  ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन न केवल खगोलीय घटना है, बल्कि यह मानव जीवन पर भी गहरा प्रभाव डालता है.  अप्रैल 2026 के दूसरे सप्ताह में बुद्धि के कारक बुध अपनी राशि बदलकर मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं. बुध के इस गोचर से विलासिता के देव शुक्र और बुध के बीच 'द्विद्वादश योग' का निर्माण होने जा रहा है. जब शुक्र मेष राशि में हों और बुध उनसे ठीक एक भाव पीछे यानी मीन राशि में विराजमान हों, तो यह विशेष स्थिति निर्मित होती है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह योग कुछ खास राशियों के लिए धन के द्वार खोलने वाला और करियर में लंबी छलांग लगाने वाला साबित होगा. 

Advertisement

द्विद्वादश योग का प्रभाव

सामान्यतः ज्योतिष में इस योग को बहुत शुभ नहीं माना जाता क्योंकि 12वां भाव 'व्यय' (खर्च) और 'हानि' का होता है, जबकि दूसरा भाव 'धन' और 'संग्रह' का होता है. हालांकि, ग्रहों की प्रकृति के आधार पर इसके परिणाम बदल जाते हैं. 

  • सकारात्मक प्रभाव: यदि शुभ ग्रह (जैसे बृहस्पति, शुक्र, बुध) इस योग में हों, तो यह जातक को फिजूलखर्ची से बचाकर निवेश की ओर प्रेरित करता है. यह योग व्यक्ति को संघर्ष के बाद सफलता दिलाता है.

  • नकारात्मक प्रभाव: यदि पापी ग्रह (जैसे शनि, मंगल, राहु) इस स्थिति में हों, तो यह अचानक धन हानि, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं या पारिवारिक कलह का कारण बन सकता है.

वृषभ राशि: आर्थिक पक्ष होगा मजबूत
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह योग किसी वरदान से कम नहीं है.  बुध आपके लाभ भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो इस दौरान उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है.  शुक्र का प्रभाव आपके भौतिक सुखों में विस्तार करेगा, जिससे आप सुख-साधन की वस्तुओं पर व्यय करेंगे. 

Advertisement

मिथुन राशि: पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि
मिथुन राशि के जातकों के लिए द्विद्वादश योग भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है. आपकी राशि के स्वामी बुध का यह गोचर आपको नई ऊर्जा से भर देगा. कला, लेखन और मीडिया से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे. अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे पुरानी आर्थिक तंगी दूर होगी.  सेहत के मोर्चे पर भी यह समय राहत भरा रहेगा . आप खुद को काफी ऊजार्वान महसूस करेंगे. 

मीन राशि: पैतृक संपत्ति और निवेश से लाभ
मीन राशि वालों के लिए यह समय निवेश और पारिवारिक लाभ के दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ रहने वाला है. आपको पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा लाभ मिल सकता है या जमीन-जायदाद के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. दफ्तर में सीनियर्स आपके काम की सराहना करेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. जो जातक शेयर मार्केट या सट्टा बाजार से जुड़े हैं, उन्हें इस अवधि में उम्मीद से अधिक मुनाफा होने के संकेत हैं. आपकी मीठी बोली से सामाजिक और पारिवारिक रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »